scriptBreaking: निगम के भवन नजूल शाखा में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर राख | Rajnandgaon: Fire in Rajnandgaon municipal corporation | Patrika News
राजनंदगांव

Breaking: निगम के भवन नजूल शाखा में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर राख

नगर निगम के भवन नजूल शाखा में शनिवार को दोपहर 2 बजे के आस-पास आग
लग गई। आगजनी की घटना मेें दफ्तर में रखे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं।

राजनंदगांवJul 22, 2017 / 03:41 pm

Satya Narayan Shukla

Fire in Rajnandgaon municipal corporation

Fire in Rajnandgaon municipal corporation

राजनांदगांव. नगर निगम के भवन नजूल शाखा में शनिवार को दोपहर 2 बजे के आस-पास आग लग गई। आगजनी की घटना मेें दफ्तर में रखे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। आगजनी की घटना कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटे तेजी से फैल गई। आनन-फानन में टांकाघर में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।

जल गई पूरी फाइलें
भवन नजूल शाखा में पीडब्ल्यूडी और भवन नजूल के कई महत्वपूर्ण फाइल व दस्तावेज रखा हुआ था। आगजनी की घटना में कई फाइल व दस्तावेज पूरी तरह जल गए हंै। महत्वपूर्ण फाइलें जलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जरुरी दस्तावेज होने के बावजूद दफ्तर में ऐसी घटना की रोकथाम के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं था। मौके पर अग्नि शमन यंत्र भी नहीं था। कर्मचारियों द्वारा दूसरे जगह से अग्नि शमन मशीन मंगया गया।

नहीं है सुरक्षा के कोई इंतजाम
नगर निगम के किसी भी शाखा व दफ्तर में आगजनी की घटना से निपटने किसी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं है। कहीं पर भी अग्नि शमन यंत्र नहीं लगाया गया है। निगम की इस लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल दफ्तर में आग कैसे लगी इस पर संशय की स्थिति है।

बताया जा रहा है कि घटना में पीडब्ल्यूडी व भवन नजूल से संबंधित कई महत्वपूणज़् फाइलें जल गए हैं। निगम आयुक्त अश्वनी देवांगन ने बताया कि भवन नजूल शाखा में शार्ट सर्किट की वजह से आगजनी की घटना हुई है। घटना में कुछ फाइलें जल गई है। घटना की जांच कराया जाएगा।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो