scriptछुट्टी की खुमारी तीन दिन से नहीं हुई सफाई, शहर में मलेरिया,डेंगू फैलने का खतरा | Rajnandgaon: Holiday hangover had three days cleaning the malaria , dengue outbreak risk | Patrika News

छुट्टी की खुमारी तीन दिन से नहीं हुई सफाई, शहर में मलेरिया,डेंगू फैलने का खतरा

locationराजनंदगांवPublished: Sep 19, 2016 01:27:00 pm

सफाई कर्मचारियों में गणेश विसर्जन की छुट्टी कि खुमारी नहीं उतरी
है। शहर के अधिकांश वार्डों में पिछले तीन दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है।

 Holiday hangover had three days cleaning the mala

Holiday hangover had three days cleaning the malaria , dengue outbreak risk

राजनांदगांव.सफाई कर्मचारियों में गणेश विसर्जन की छुट्टी कि खुमारी नहीं उतरी है। शहर के अधिकांश वार्डों में पिछले तीन दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है। शहर के हर गली मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी का आलम है। साफ-सफाई की बेरुखी के चलते शहर में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। अंदरूनी इलाकों में तो हालत और भी बद्दतर है। कई जगह लंबे समय से सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम है।

पनप रहे मच्छर

वार्डों में गंदगी पसरी होने के चलते बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत निचली बस्तियों में है। इन जगहों पर बारिश के बाद पानी निकासी नहीं होती। बारिश का पानी जगह-जगह जाम है। वहीं शहर की अधिकांश सड़कों की हालत बहुत खराब है। सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। जिसमें जल भराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

कबाड़ में मशीन

नगर निगम शहर में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप को रोकने कोई उपाय नहीं कर रहा है। निगम द्वारा सिर्फ एक फागिंग मशीन से मच्छर मारने का दिखावा किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने शहर में मच्छर मारने के लिए लाखों रुपए खर्च कर तीन फागिंग मशीन की खरीदी की है, लेकिन एक ही मशीन चालू अवस्था में है। दो मशीन स्टोर रूम में कबाड़ होते पड़ी हुई है।
इन वार्डों में पनप रही है बीमारियां

पत्रिका ने रविवार को शहर के बसंतपुर, राजीव नगर, इंदिरा नगर, ममता नगर, बख्तावर चाल, नंदई बस्ती, सहत कुछ जगहों का जायजा लिया। इन बस्तियों में कई जगहों पर सफाई के अभाव में गंदगी पसरी हुई है। वहीं मुक्कड़ों से नियमित कचरे का उठाव नहीं होने से बदबू फैली हुई है। कई जगहों में नालियां खुली होने और सफई के अभाव में दुर्गंध से क्षेत्रवासी परेशान हैं।

बीमारी फैलने का खतरा
सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कीचड़ और गंदा पानी के जमाव से बड़ी संख्या में मच्छर पनपते हैं। इससे डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ सकता है। बचाव के लिए लोगों को आपने आसपास सफाई रखना चाहिए। तेज बुखार, कमजोरी, थकान लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

शाम को घर के दरवाजे खिड़की खुली न छोड़ें। घर के आसपास गंदे बर्तन आदि में पानी जमा होने न दें, सफाई पर विशेष ध्यान दें। आयुक्त नगर निगम अश्वनी देवांगन ने बताया कि कर्मचारी सफाई करने नहीं आ रहे हैं तो गलत है। सभी वार्डों की नियमित सफाई करने निर्देशित किया गया है। इस संबंध में सफाई दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो