scriptडायन के आरोप में बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया | Elderly woman in charge of the witch burnt alive | Patrika News

डायन के आरोप में बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया

locationरामगढ़Published: Dec 10, 2016 01:00:00 pm

भयभीत बुजुर्ग महिला भागने लगी। फिर उसे पकड़ कर उस पर तेल डाला और उसे जिंदा जला दिया।

women burnt alive

women burnt alive

रामगढ़। झारखंड में डायन होने का आरोप लगा कर देर रात एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना खूंटी के तपकीर के अनंतपुर गांव की है। गांव की एक महिला ने पिछले महीने दो बच्चे को जन्म दिया था। दोनों बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां को शक था कि पड़ोस की बुजुर्ग महिला ने बच्चों पर डायन बिसाही की है और उसी के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई है। बौखलाई मां ने धक्का मार कर बुजुर्ग महिला का दरवाजा खुलवाया। भयभीत बुजुर्ग महिला भागने लगी। फिर उसे पकड़ कर उस पर तेल डाला और उसे जिंदा जला दिया।

आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबुल कर लिया है, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो