scriptटीपीसी का एरिया कमांडर धर्मेंद्र डोरंडा से गिरफ्तार, रांची में करा रहा था इलाज | TPC's area commander dharmendra dornda arrested | Patrika News
रामगढ़

टीपीसी का एरिया कमांडर धर्मेंद्र डोरंडा से गिरफ्तार, रांची में करा रहा था इलाज

रामगढ़ पुलिस व झारखंड जगुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने उग्रवादी को रांची के डोरंडा थाना के बारिक टोला से गिरफ्तार किया है।

रामगढ़Oct 17, 2016 / 11:26 am

इन्द्रेश गुप्ता

arrested

arrested

रामगढ़। टीपीसी के इनामी उग्रवादी धर्मेंद्र उर्फ मुनीलाल महतो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। रामगढ़ एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना पर रामगढ़ पुलिस व झारखंड जगुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने उग्रवादी को रांची के डोरंडा थाना के बारिक टोला से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार यह उग्रवादी टीपीसी के सर्वोच्च कमांडर कबीर व दयानंद से जुड़ा था। जून में ही बलसगरा पंचायत भवन बनवा रहे ठेकेदार से मोटरसाइकिल छीनने व धमकी देने के बाद धर्मेंद्र बीमार हो गया था। वह रांची में रह कर अपना इलाज करा रहा था, यह सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे धर दबोचा।

पूछताछ के क्रम में उक्त उग्रवादी ने खुद को रामगढ़, बड़कागांव, गिद्दी, मांडू, चरही, कुजू, ओरमांझी, सिकिदरी का एरिया कमांडर बताया। इस उग्रवादी पर 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। केवल मांडू थाना में ही धर्मेंद्र पर सात मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो