scriptप्रेम-प्रसंग: प्रेमी ने खुद को गोली मारी, प्रेमिका फरार | Boyfriend shot himself in love case, girlfriend absconding | Patrika News

प्रेम-प्रसंग: प्रेमी ने खुद को गोली मारी, प्रेमिका फरार

locationरांचीPublished: Dec 08, 2016 08:04:00 pm

बुधवार की दोपहर प्रेम-प्रसंग में स्काईिशप मरीन इंस्टीट्यूट के संचालक दीपक कुमार सिंह ने खुदकुशी कर ली…

Shot himself

Shot himself

रांची। बुधवार की दोपहर प्रेम-प्रसंग में स्काईिशप मरीन इंस्टीट्यूट के संचालक दीपक कुमार सिंह ने खुदकुशी कर ली। दीपक ने अपने इंस्टीट्यूट में ही अपनी कनपट्टी में गोली मारकर जान दे दी। यह इंस्टीट्यूट सदर थाना क्षेत्र के डुमरदग्गा में स्थित है।

इंस्टीट्यूट के केयर टेकर रोहित महतो का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। पुलिस को दिये बयान में रोहित ने बताया कि लड़की दोपहर लगभग एक बजे संस्थान में आई थी और वह दीपक के साथ लगभग दो घंटे तक रूम में बात की। लड़की कब संस्थान से गयी वह नहीं देख पाया। उन्होंने यह भी पुलिस को बताया कि वह लड़की हमेशा आते रहती थी। पुलिस मामले को एकतरफा प्यार के घेरे से भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दीपक मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था और वह रांची स्थित डुमरदग्गा में गंगा साव के मकान में रहकर वहीं इंस्टीट्यूट चलाता था। वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक के पास रीचा (काल्पनिक) नाम की एक लड़की आया करती थी। लड़की बरियातु में रहती है और वह रामलखन सिंह यादव कॉलेज की छात्रा है। कयास लगाया जा रहा है कि वह लड़की दीपक की प्रेमिका है। इस संबंध में पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से लड़की फरार है। पुलिस लड़की के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एक लोडेड पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर पिस्तौल को जांच के लिए ले गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो