scriptराज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा | Draupadi Murmu governor hoisted the national flag on Republic Day | Patrika News

राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

locationरांचीPublished: Jan 26, 2016 12:25:00 pm

मत्स्य विभाग ने झांकी में कलाकार ड्रेस पहन कर मछली पकड़ते एवं बिक्री
करते हुए जीवंत प्रदर्शन किया। वहीं निर्वाचन विभाग ने झांकी में गुणात्मक
भागीदारी को दर्शाया।

flag

flag

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने सुबह नौ बजे झंडा फहराया। जिसके बाद यहां 15 झांकियां दिखाई गई। वहीं सूबे के सीएम रघुवर दास ने दुमका में झंडा फहराया। मोरहाबादी मैदान में आकर्षक झांकियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सभी विभाग ने थीम के आधार पर झांकी तैयार की थी।

जानकारी के अनुसार सभी झांकियों को प. बंगाल एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कारीगरों ने तैयार किया था। ग्रामीण विकास विभाग ने समस्याओं की पहचान एवं ग्रामीणों के सहयोग से योजनाओं के चयन में भागीदारी दर्शाया। समाज कल्याण ने कुपोषण मुक्त झारखंड की रूपरेखा को दर्शाया।

सूचना एवं जनसंपर्क ने यहां से गुजरा था इतिहास के थीम पर झांकी तैयार की। गव्य निदेशालय ने दुग्ध उत्पादन में महिला समृद्धि के साधन को झांकी में दर्शाया। मत्स्य विभाग ने झांकी में कलाकार ड्रेस पहन कर मछली पकड़ते एवं बिक्री करते हुए जीवंत प्रदर्शन किया। वहीं निर्वाचन विभाग ने झांकी में गुणात्मक भागीदारी को दर्शाया।

पर्यटन विभाग ने गुमला जिले के नवरत्न गढ़ का किला के अलावा झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं को भी दर्शाया। कौशल विकास मिशन ने झारखंड कौशल विकास मिशन की संभावनाओं की थीम अपनी झांकी में प्रस्तुत की। वन एवं पर्यावरण ने इको टूरिज्म थीम पर आधारित संभावनाओं को प्रदर्शित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो