script

ऑनलाइन जमीन खरीद इसने बनाया अलग देश और खुद को घोषित किया राष्ट्रपति  

Published: Nov 30, 2015 02:03:00 pm

जैक लैंड्सबर्ग ने अमेरिका के ऊटा के पास
मौजूद रेगिस्तान में एक नया देश बनाकर खुद को उसका राष्ट्रपति घोषित कर
दिया है। जैक लैंड्सबर्ग ने अपने इस देश का नाम ‘रिपब्लिक ऑफ जाकिस्तान’
रखा है।

जैक लैंड्सबर्ग- ये उस व्यक्ति का नाम है, जिसने अमेरिका के ऊटा के पास मौजूद रेगिस्तान में एक नया देश बनाकर खुद को उसका राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। जैक लैंड्सबर्ग ने अपने इस देश का नाम ‘रिपब्लिक ऑफ जाकिस्तान’ रखा है। चार एकड़ एरिया में बने इस देश से नजदीकी शहर से 96 किलोमीटर, जबकि सड़क 24 किलोमीटर की दूरी पर है।

बॉक्स एल्डर काउंटी में स्थित इस जमीन को जैक ने करीब 15 साल पहले ऑनलाइन खरीदा था। जैक का उद्देश्य ‘रिपब्लिक ऑफ जाकिस्तान’ को एक संप्रभु राष्ट्र के रुप में विकसित करना है। इसके लिए वे तमाम कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हो पाना इतना आसान नहीं है।

जैक ने अपने देश जाकिस्तान की सुरक्षा के लिए जहां रोबोट गार्ड की व्यवस्था की है, वहीं जाकिस्तान का पासपोर्ट भी जारी किया है। जैक के मुताबिक जाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने और बाहर जाने के लिए लोगों के पासपोर्ट पर मोहर लगाने का भी प्रावधान है।
p2P4
जैक कहते हैं कि जब वे पहली बार इस जगह पर आए थे, तब से ही इसे एक देश के रुप में स्थापित करना चाहते थे। उन्होंने अपने इस देश का मोटो ‘समथिंग फ्रॉम नथिंग’ रखा है।
P3
इन p1सबके बीच सबसे दिलचस्प तथ्य ये भी है कि जाकिस्तान को एक देश का दर्जा देने वाले जैक खुद वहां पर नहीं रहते हैं। वो फिलहाल साल में अधिकतम दो बार ही वहां जाते हैं। उनके दोस्त भी उनके साथ ही जाकिस्तान का दौरा करते हैं। उनके दोस्तों की मानें तो जैक का ये देश बहुत शानदार है और उन्हें वहां आने में काफी मजा आता है।

ट्रेंडिंग वीडियो