scriptफेसबुक पर युवती से की दोस्ती, होटल में बुला कर किया दुष्कर्म | Woman friendship on Facebook, calling the hotel rape | Patrika News

फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, होटल में बुला कर किया दुष्कर्म

locationरांचीPublished: Dec 04, 2016 12:09:00 pm

युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है।

Gangrape

Gangrape

रांची। चुटिया थाना में एक युवती ने धोखा देकर दुष्कर्म का शिकार बनाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने युवक 
विनय कुमार सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है।

दूर का रिस्तेदार है युवक

जानकारी के अनुसार, वह पूर्व में रांची में रहकर पढ़ाई करता था, पीड़ित युवती मूल रूप से गिरिडीह की रहने वाली है। वह भी पूर्व में रांची में रहकर पढ़ाई करती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती का कहना है कि युवक उसके दूर का रिश्तेदार है।

शादी का किया था वादा

युवक विनय कुमार से युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी, इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया। धीरे-धीरे दोनों आपस में बातचीत करने लगे और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों साथ-साथ घूमने फिरने भी लगे। युवक ने युवती से शादी का वादा किया।

शारिरिक संबंध भी बनाए

शादी के बहाने युवक, युवती को छह फरवरी से लेकर 27 जून के बीच कई बार पटेल चौक स्थित एक होटल ले गया। वहां युवती के साथ आरोपी युवक ने दो बार संबंध बनाया। इसके बाद जब युवती ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, तब वह कुछ दिन का समय मांगा।

जब युवती ने दुबारा विनय कुमार पर शादी के लिए दबाव बनाया, तब उसने शादी से इनकार कर दिया। उसने युवती से कहा कि जाओ, तुम्हें जो करना है कर लो। इसके बाद उसने युवती का फोन उठाना तक बंद कर दिया और रांची छोड़ कर हजारीबाग चला गया।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी युवक के बारे में होटल के कर्मचारी से पूछताछ करेगी। होटल के रिकॉर्ड की जांच करने के साथ-साथ पुलिस वीडियो फुटेज भी देखेगी, ताकि दोनों के होटल में आने की पुष्टि हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो