scriptPAK से पैदल भारत आया था यह शख्स, खड़ा किया 45 हजार करोड़ का साम्राज्य | Hero MotoCorp founder Brijmohan Munjal passed away | Patrika News

PAK से पैदल भारत आया था यह शख्स, खड़ा किया 45 हजार करोड़ का साम्राज्य

Published: Nov 02, 2015 04:23:00 pm

Submitted by:

Jyoti Kumar

दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मानद अध्यक्ष और हीरो समूह के संस्थापक डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल अब नहीं रहे। रविवार रात यहां उनका निधन हो गया। मुंजाल 92 वर्ष के थे।

दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मानद अध्यक्ष और हीरो समूह के संस्थापक डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल अब नहीं रहे। रविवार रात यहां उनका निधन हो गया। मुंजाल 92 वर्ष के थे।

उनकी अंत्येष्टि सोमवार शाम चार बजे लोदी रोड स्थित श्मशान घाट में होगी। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को अपने ट्वीट में शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘महान संस्थान निर्माता डॉ. मुंजाल की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे।’

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘साइकिल के पायनियर निर्यातक और हीरो मोटोकॉर्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले डॉ. मुंजाल हमारे लिए सदैव आदरणीय बने रहेंगे।’

पद्म भूषण डॉ. मुंजाल के नेतृत्व में हीरो साइकिल लिमिटेड वर्ष 1986 से लगातार दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल निर्माता कंपनी बई हुई है और इसका नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स में शामिल है। डॉ. मुंजाल के नेतृत्व में दुपहिया वाहन बनाने वाली हीरो मोटो कॉर्प पिछले 14 वर्षों से दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी है।

hero duet2

डॉ. मुंजाल के नेतृत्व में हीरो समूह वाहन कलपुर्जे, वित्तीय सेवाओं,नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक कारोबार कर रही है। अविभाजित पंजाब में टोबा टेक जिले के कमालिया में वर्ष 1923 में सामान्य अरोड़ा/ खत्री परिवार में जन्मे डॉ. मुंजाल विभाजन के बाद सेना के हथियार कारखाने में काम किया।

वर्ष 1956 में पंजाब सरकार ने लुधियाना में साइकिल निर्माण संयंत्र के लिए 12 नए औद्यागिक लाइसेंस की संविदा जारी की। डॉ. मुंजाल और उनके भाई ओ पी मुंजाल लाइसेंस हासिल करने में सफल रहे। इसमें पंजाब सरकार ने आंशिक निवेश किया। उन्होंने साइकिल की चेन और हब बनाने के लिए वर्ष 1961 में रॉकमैन साइकिल्स की स्थापना की। उनके नेतृत्व में हीरो साइकिल्स बड़े पैमाने पर साइकिल निर्यात करने वाली देश की पहली कंपनी बनी।

herosplendor2

मुंजाल ने जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने से पहले मैजेस्टिक ऑटो लिमिटेड की स्थापना की और यहां से हीरो मैजेस्टिक मोपेड का निर्माण शुरू किया। वर्ष 1984 में होंडा के साथ संयुक्त उपक्रम हीरो होंडा नाम से संयुक्त उपक्रम बनाया और मोटरसाइकिलों के निर्माण के लिए हरियाणा के धारूहरा में संयंत्र स्थापित किया।

भारत सहित एशिया प्रशांत क्षेत्र में मोटरसाइकिलों के लिए ब्रांड बन चुकी हीरो होंडा में से अगस्त 2011 में होंडा के बाहर होने के बाद डॉ. मुंजाल के लिए हीरो मोटोकॉर्प को वही सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ दुपहिया वाहन बाजार में स्थापित करना बड़ी चुनौती थी लेकिन अपने अथक प्रयास की बदौलत वह कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनाए रखने में सफल रहे।

herosplendor1

व्यापार एवं उद्योग में विशेष योगदान के लिए डॉ. मुंजाल को वर्ष 2005 में पद्मभूषण से सम्मनित किया गया। इसके अलावा भारतीय लघु उद्योग के विकास में विशिष्ट योगदान के वर्ष 1995 में राष्ट्रीय पुरस्कार, अक्टूबर 2004 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’, वर्ष 2011 में भारतीय तकनीकी संस्थान, खडग़पुर से ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि के साथ ही 11 नवंबर 2011 को एशिया पैसेफिक आंत्रप्रेन्योरशिप पुरस्कार मिला।

डॉ. मुंजाल के परिवार में उनकी पत्नी संतोष और तीन पुत्र सुमन कांत मुंजाल, पवन कांत मुंजाल और सुनील कांत मुंजाल हैं। उनके एक पुत्र रमणकांत मुंजाल का निधन हो चुका है। हीरो समूह के अलावा डॉ. मुंजाल विभिन्न औद्योगिक संगठनों भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), वाहन निर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम, ऑटोमोबाइल कलपुर्जा विनिर्माताओं के संगठन एआईसीएमए और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स में भी शीर्ष पद पर रहे।

herobike1

वह रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय बोर्ड के सदस्य भी रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डॉ. मुंजाल के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि पंजाब के महान उद्यमी का जीवन अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।’

वहीं लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘डॉ. मुंजाल के निधन के साथ देश ने महान दूरद्रष्टा और उद्यमी तथा पंजाब ने उद्यमशीलता में इतिहास रचने वाले अपने बेटे को खो दिया।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो