scriptAstrology- बुध आज से तुला राशि में, करेगा ये परिवर्तन | Mercury in Libra today, these changes will | Patrika News

Astrology- बुध आज से तुला राशि में, करेगा ये परिवर्तन

locationरतलामPublished: Oct 21, 2016 09:44:00 am

Submitted by:

vikram ahirwar

सूर्य के साथ आते ही ये मिथुन व कन्या राशि वालों की बीमारी को ठीक तो करेगा, साथ ही नए संबधों की और जीवन को दिशा देगा। जब बुध व शुक्र का एक दूसरे की राशि में मिलन होता है तो मन की चंचलता को बढ़ाता है।

Ratlam News

Ratlam News


रतलाम। ज्ञान, बुद्धि व व्यापार का प्रमुख ग्रह बुध गुरुवार दोपहर 2 बजे से कन्या राशि से तुला राशि में सूर्य के साथ आ रहा है। ज्योतिषी ओशोप्रिया के अनुसार सूर्य के साथ आते ही ये मिथुन व कन्या राशि वालों की बीमारी को ठीक तो करेगा, साथ ही नए संबधों की और जीवन को दिशा देगा। इसके अलावा ये व्यापार के क्षेत्र में छाई मंदी को भी दूर करेगा। अलग-अलग राशि वालों के जीवन में ये अलग- अलग असर करेगा।

21 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बुध तुला राशि में रहेगा। शुक्र की तुला राशि को बुध का सबसे करीबी मित्र माना जाता है। बुध के बारे में ज्योतिष में कहा गया हैं कि ये दोहरे स्वभाव का ग्रह है। तुला का संबध वायु तत्व से है। जब बुध व शुक्र का एक दूसरे की राशि में मिलन होता है तो मन की चंचलता को बढ़ाता है। ये विभिन्न राशि वालों के लिए तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएंगे।

इस तरह करेगा आपकी राशि पर असर

मेष– प्यार व रोमांस के लिए जरूरत रहेगी। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आने की तैयारी में है। शिव शक्ति की पूजन से लाभ होाग।

वृषभ– व्यर्थ के व्यय से बचे, नए खर्च करवाएगा। मन की चिंता को दूर करे व बड़ा निर्णय लेने में संकोच न करे। मां दुर्गा की पूजन से लाभ होगा।

मिथुन– नए निवेश से लाभ। पुराने प्यार से दूर रहे। कष्ट देने वाली बीमारी दूर होगी। अपने गुरु का सम्मान करे। यिव-शक्ति की आराधना का समय है।

कर्क– अपनी बात को बेबाकी से कहेंगे। लाभ होगा। गले व आंख का रोग होगा। गुरु आराधना से लाभ होगा।

सिंह– वाक कला से लाभ होगा। हदय का रोग कष्ट देगा। हनुमान जी की पूजन से लाभ होगा।

कन्या– वित्तिय योजनाएं या निवेश करना चाहते है तो लाभ होगा। गणपति की आराधना से लाभ होगा।

तुला– भाग्य साथ देगा। प्यार का मन करेगा। नौकरी की चल रही परेशानी दूर होगी। पार्वती की आराधना से लाभ होगा।

वृश्चिक– पे्रम संबध में मन लगेगा। नौकरी में लाभ होगा। हनुमान व गणेश की आराधना से लाभ होगा।

धनु– अधूरे कार्य पूरे होंगे। अगर नौकरी में स्थान परिवर्तन चाहते हैं तो प्रयास करे। काली की आराधना से लाभ होगा।

मकर– कार्य की वजह से ख्याती मिलेगी। नई उर्जा से लाभ होगा। शनि देव की आराधना से लाभ होगा।

कुंभ– भगवान शिव की पूजन से लाभ होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन– मित्र से उपहार या पुराना दिया कर्ज वापस आएगा। विष्णु लक्ष्मी की आराधना से लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो