scriptअफ्रीकी देश बुरुंडी में सैनिक केन्द्रों पर हुए हमले में 90 लोगों की मौत | 90 people killed in attack on military camps in African country Burundi | Patrika News

अफ्रीकी देश बुरुंडी में सैनिक केन्द्रों पर हुए हमले में 90 लोगों की मौत

Published: Dec 13, 2015 01:49:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

अफ्रीका के देश बुरुंडी में सेना का कहना है कि
शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 90 तक पहुंच गई हैं। यह
हमला राजधानी बुजुमबुरा में हुआ, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं।
सेना के मुताबिक बुजुमबुरा में 34 शव में मिले हैं।

अफ्रीका के देश बुरुंडी में सेना का कहना है कि शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 90 तक पहुंच गई हैं। यह हमला राजधानी बुजुमबुरा में हुआ, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। सेना के मुताबिक बुजुमबुरा में 34 शव में मिले हैं।

देश में शुरू हुई अशांति के दौर के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शव मिले हैं। नायकाबीगा जिले की सड़कों पर उन्होने खुद 21 शवों को देखा है। ये शव हमले के अगले दिन मिले है।

स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने बदले की भावना से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इतना ही नही शहर के कई दूसरे क्षेत्रों से भी शव मिलने की खबरें मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घर-घर जाकर खोजी अभियान के बहाने युवाओं को गिरफ्तार करके उनकी जान से मार रही है।

पुलिस ने बताया कि जो भी लोग मारे गए हैं वो सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमलों के आरोपी थे। अधिकारियों के अनुसार ​हथियारबंद हमलावरों ने संगठित होकर तीन जगहों पर स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था।

इस दल में नगागारा, मुसागा और मुजेजुरु शामिल हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान 12 विद्रोहियों को मार दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो