scriptसिंहस्थ में नहीं मिलेंगे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पोहे | SIMHASTHA-Kumbha not meet passengers at the railway station Pohe | Patrika News
रतलाम

सिंहस्थ में नहीं मिलेंगे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पोहे

-केटरिंग सीसीएम ने लगाई रोक

रतलामApr 09, 2016 / 03:01 pm

vikram ahirwar

ratlam poha

ratlam poha


रतलाम। पूरे मालवा में नाश्ते के लिए हर जुबान की पहली पसंद पोहा अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहंी मिलेगा। इसकी बिक्री पर पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्य मैनेजर सुनील जैन ने शनिवार को रोक लगा दी हैं। इस रोक के साथ ही यह तय हो गया हैं कि देशभर से सिंहस्थ में आने वाले यात्रियों को पूरे पश्चिम रेलवे में किसी भी स्टेशन पर पोहे का नाश्ता नहीं मिलेगा।

गुरुवार व शुक्रवार को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक जीसी अग्रवाल अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर व उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर रेलवे द्वारा किए गए कार्य के निरीक्षण पर थे। इस दौरान सीसीएम जैन ने इंदौर, उज्जैन व वापसी में लौटते समय रतलाम रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुबह से लेकर शाम तक पोहे की बिक्री होते देखी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जब जैन ने यह जानकारी निकालवाई की इसकी बिक्री की अनुमति हैं या नहीं तो पता चला कि 31 मार्च को वह समाप्त हो गई थी। इसके बाद सीसीएम जैन ने तत्काल प्रभाव से पोहे की बिक्री पर रोक के आदेश जारी कर दिए।

अब अनुमतिी में लगेगा समय
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब प्रत्येक स्टेशन पर स्टॉल संचालक को पोहे की बिक्री के लिए मंडल के वाणिज्य विभाग के केटरिंग विभाग में पोहा बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन देना होगा। इसके बाद यह आवेदन मुंबई मुख्यालय जाएगा। इस समय अधिकारियों का पूरा ध्यान सिंहस्थ पर हैं। एेसे में यह माना जा रहा हैं कि जो भी अनुमति मिलेगी अब वह सिंहस्थ के बाद मिलेगी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मकवाना ने स्टॉल संचालक व अन्य वेंडरों के साथ मासिक बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई।

रोक लगा दी हैं
सीसीएम ने बगैर अनुमति के स्टेशन पर पाहो बिक्री पर रोक लगा दी हैं। यह आदेश पूरे पश्चिम रेलवे में लागू होगा।
-वीरेंद्र कुमार मकवाना, क्षेत्रीय प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल

Hindi News/ Ratlam / सिंहस्थ में नहीं मिलेंगे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पोहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो