scriptजानिए, ऐसी बातें जो लड़कियों के साथ होती हैं पहली बार | Girls get nervous about these things on the first day at in laws place | Patrika News
रिलेशनशिप

जानिए, ऐसी बातें जो लड़कियों के साथ होती हैं पहली बार

शादी के बाद एक घर में लड़की के लिए सब कुछ नया होता है। बहुत सी चीजें ऐसी भी होती हैं जो उसके साथ पहली बार होती हैं

Nov 15, 2015 / 01:04 am

भूप सिंह

Relationship

Relationship

भारत में शादियां किसी फेस्टिवल से कम नहीं होती हैं। शादी को लेकर लड़की के मन में जहां नई उमंगें जन्म ले रही होती हैं वहीं उसके मन में कई तरह के संदेह भी उमड़ते-घुमड़ते रहते है। लड़की को कई तरह के रीति-रिवाज निभाने होते हैं। शादी होने के बाद वह दूसरे घर चली जाती है और यहीं से उसकी जिंदगी की नई शुरूआत भी होती है। शादी के बाद एक घर में लड़की के लिए सब कुछ नया होता है। उसे बहुत सी चीजों को नए सिरे से संजोना होता है। बहुत सी चीजें ऐसी भी होती हैं जो उसके साथ पहली बार होती हैं। जानिए, ऐसी बातेंं जिनसे ज्यादातर महिलाओं को पहली गुजरना पड़ता है-

1. सुबह जल्दी उठना
भले ही आप अपने घर में देर से सोकर उठती हों लेकिन इस नए घर में लोग आपसे जल्दी उठने की उम्मीद करते हैं। ज्यादातर लड़कियों के लिए सुबह जल्दी उठना एक बहुत बड़ी समस्या होती है। हालांकि सुबह जल्दी उठना आपको थोड़ा मुश्क‍िल लग सकता है लेकिन समय पर उठकर तैयार होने से बाकी चीजों को निपटाने के लिए आपके पास पर्याप्त वक्त रहेगा।

2. क्या पहनें क्या नहीं
ये एक ऐसी समस्या है जिससे हर लड़की जीवनभर जूझती है और अब तो शादी के बाद का पहला दिन है। शादी के अगले दिन क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं, ये तय कर पाना हर लड़की के लिए बहुत मुश्किल होता है। बेहतर होगा कि आप शादी से पहले ही उन कपड़ों को तैयार कर लें जिनको आपको अगले दिन पहनना है।

3. पहला खाना
आपको पहले दिन खाना बनाना होता है. इस बात की चिंता अक्सर लड़कियों को परेशान करती है। उन्हें लगता है कि अगर खाना बुरा बन गया तो लोग उसके बारे में क्या सोंचेंगे। पर ऐसा नहीं है। जो काम करें आत्मविश्वास के साथ करें। सब कुछ अच्छा ही होगा।

4. सास-ससुर का प्यार
हर लड़की के लिए यह एक बहुत बड़ा डर होता है कि उसके सास-ससुर उसे पसंद करेंगे या नहीं। पर यह घबराने की बात नहीं है। आपको सिर्फ सहज रहने की जरूरत है, बाकी चीजें खुद-ब-खुद हो जाएंगी।

Home / Relationship / जानिए, ऐसी बातें जो लड़कियों के साथ होती हैं पहली बार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो