scriptजानें लड़कियां कैसे तोड़ती हैं लड़कों के दिल | How to Know if a Girl Doesn't Like You | Patrika News
रिलेशनशिप

जानें लड़कियां कैसे तोड़ती हैं लड़कों के दिल

आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कमिटेड होने के बावजूद आप कैसे पता लगाएंगे कि वो आपसे सच्चा प्यार करती है। जानने के लिए गर्लफ्रेंड की इन हकरतों पर रखे ध्यान…

Nov 21, 2015 / 09:15 pm

भूप सिंह

Relationship

Relationship

प्यार दो दिलों का मेल होता है न कि एक तरफा चाहत। आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कमिटेड होने के बावजूद आप कैसे पता लगाएंगे कि वो आपसे सच्चा प्यार करती है। जानने के लिए गर्लफ्रेंड की इन हकरतों पर रखे ध्यान…
जब वो आपसे आंखें मिलाने से कतराए
कहते हैं अकसर लड़कियों की आंखें उनके दिल की बात बयान कर देती है। आप जिस लड़की से प्यार करते हैं और वह आपसे ही नजरे चुराती हो तो सावधान हो जाइए क्योंकि प्यारे यह प्यार नहीं।
फ्लर्ट करना
कहीं ऐसा तो नहीं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कमिटेड होने के बावजूद और लड़को से फ्लर्ट करती है… अगर ऐसा है तो दोस्त उसका आपके लिए प्यार सच्चा नहीं। वह लड़की अपने रिलेशन को लेकर सिरियस नहीं है यह इसी बात का संकेत है।
दिखावट का प्यार
अगर आपकी गर्लफ्रेंड सिर्फ अपने दोस्तों के सामने आपसे प्यार की बातें करे तो जरूर ध्यान दे कि कहीं यह प्यार सिर्फ दिखावटी तो नहीं। आज के इस जेनरेशन में ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनना या बनाना एक ट्रेंड सा है जिसे हर कोई अपनी लाइफ में एक्सपिरियंस करना चाहता है।
इस प्यार को क्या नाम दूं
जो लड़की आपसे प्यार की बातें करें यही नहीं आपके साथ एक पार्टनर जैसा बर्ताव भी करे लेकिन आपको अपना प्रेमी बोलने से कतराए तो दोस्त संभल जाओ, क्योंकि यह प्यार नहीं सिर्फ टाइमपास है। 
आपसे कम और दोस्तों से ज्यादा बातें करना
लड़की अगर अपने प्रेमी के संग होकर भी उसके संग नहीं तो यह प्यार नहीं। नहीं समझे आप… जी हां, अगर लड़की आपसे कम और अपने दोस्तों के संग ज्यादा समय व्यतीत करना पसंद करती है तो यह प्यार तो बिल्कुल नहीं।

Home / Relationship / जानें लड़कियां कैसे तोड़ती हैं लड़कों के दिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो