scriptशादी में अगर दुल्हन करें ये गलती तो दूल्हे को भुगतनी पड़ती है सजा | Interesting traditions related to marriage | Patrika News
रिलेशनशिप

शादी में अगर दुल्हन करें ये गलती तो दूल्हे को भुगतनी पड़ती है सजा

यूं तो विवाह को एक ऐसा संबंध माना जाता है जिसमें दो लोग आपसी प्रेम और विश्वास के रिश्ते में बंधते हैं

Mar 19, 2016 / 01:35 pm

सुनील शर्मा

marrige

marrige

यूं तो विवाह को एक ऐसा संबंध माना जाता है जिसमें दो लोग आपसी प्रेम और विश्वास के रिश्ते में बंधते हैं। परन्तु इस विवाह की रस्म के साथ भी कुछ ऐसी विचित्र परंपराएं जुड़ी हुई हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे, उदाहरण के तौर पर भारत में ही शादी के समय दुल्हन की बहन अपने होने वाले जीजा के जूते चुरा लेती है और पैसे देने पर ही वापस करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही अनोखी परंपराओं के बारे में….

दूल्हे की गलती पर सभी लोग करते हैं दुल्हन को किस
स्वीडन में शादी के बाद रिसेप्शन के समय दूल्हा और दुल्हन एक साथ खाना खाते हैं। यदि खाना खाने के बाद गलती से दूल्हा पहले उठ कर हाथ धोने चला गया तो उसके जाते शादी में आए सभी पुरुष मेहमान दुल्हन को किस करते हैं। परन्तु यदि दुल्हन दूल्हे से पहले उठ कर हाथ धोने जाती हैं तो शादी में आई सभी महिला मेहमान दूल्हे को किस करती हैं।

पेड़ों से भी होती है शादी
भारत में माना जाता है कि यदि किसी लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष हो तो वह लड़की शादी के बाद विधवा हो जाती है। इस दोष को टालने के लिए ऐसी कन्याओं का विवाह किसी पेड़ अथवा देव प्रतिमा के साथ करवा दिया जाता है।

Home / Relationship / शादी में अगर दुल्हन करें ये गलती तो दूल्हे को भुगतनी पड़ती है सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो