scriptअगर आप कहानीबाज हैं तो लट्टू हो जाएंगी लड़कियां | Know interesting tips to lure girls | Patrika News
रिलेशनशिप

अगर आप कहानीबाज हैं तो लट्टू हो जाएंगी लड़कियां

महिलाएं उन पुरुषों को ज्यादा आकर्षक और सेक्सी समझती हैं जो अच्छी कहानियां सुनाने वाले होते हैं

Jul 12, 2016 / 01:19 pm

सुनील शर्मा

boy with many girlfriends

boy with many girlfriends

शोधकर्ताओं के मुताबिक आप बड़ी तेजी से महिलाओं का दिल जीत सकते हैं। महिलाएं उन पुरुषों को ज्यादा आकर्षक और सेक्सी समझती हैं जो अच्छी कहानियां सुनाने वाले होते हैं। शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि महिलाएं अच्छी कहानियां सुनाने वाले पुरुषों को अधिक वांछनीय समझती है और उन्हें दीर्घकालीन साथी के रूप में देखती है।

रिसर्च में पाया गया है कि इस काराण है कि कहानियां सुनाने वाला पुरुष जानता है कि कैसे जुड़ा जाए,कैसे भावनाओं का इजहार किया जाए। पर्सनल रिलेशनशिप नामक जर्नल में प्रकाशित शोध में शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके अलावा वह यह भी संकेत करता है कि वह दिलचस्प और मुखर है। वह संसाधन जुटा सकता है और संबल बन सकता है। ऑस्ट्रेलियन डॉट कॉम डॉट यू ने इतिहासकार और साहित्य आलोचक केरी विंटर के हवाले से लिखा है, कहानियां गहरी अंतरंगता लिए होती है।

यह सुनाने वाले को सशक्त बनाता है कि उसे श्रोता की स्वीकृति मिलती है। साथ ही यह श्रोता को भी सशक्त बनाता है क्योंकि यह उन्हें सुनाने वाले को समझने में मदद करती है। किसी संबंध को प्रगाढ़ करने में सारी रात बातचीत करना और कहानियां सुनाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके अलावा एक दूसरे को कहानियां सुनाने से आपको यह याद करने में भी मदद मिलती है कि आप एक दूसरे की तरफ पहली बार क्यों आकर्षित हुए थे। जिस तरीके से लोग अपनी कहानी बुनते हैं वह उनके शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी गहरा असर डालती है। इसके अलावा अतीत की अच्छी यादों और सफलताओं जो उन्होंने साथ हासिल की थी कि यादों को तरोताजा करने से भी जोड़ों में जुड़ाव बढ़ता है।

Home / Relationship / अगर आप कहानीबाज हैं तो लट्टू हो जाएंगी लड़कियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो