अगर आपकी गर्लफ्रेंड बैठी है मुंह फुलाकर तो ऎसे मनाए
Published: Sep 26, 2015 04:43:00 pm
अगर आपके छोटे से मजाक की वजह से आपकी गर्लफ्रेंड मुंह फुलाकर बैठ गई है। तो जानिए रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने को कुछ जरूरी टिप्स-
अगर आपके छोटे से मजाक की वजह से आपकी गर्लफ्रेंड मुंह फुलाकर बैठ गई है। आप उसे बार-बार मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार ही नहीं हो रही। तो चिंता मत कीजिए क्योंकि किसी भी रिलेशनशीप में इस तरह का रूठना और मनाना तो चलता ही रहता है। जानिए रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने को कुछ जरूरी टिप्स-
1. आपकी गर्लफ्रेंड किसी आपसी मनमुटाव के चलते आपसे रूठ गई तो उसको शांत करने के लिए। बस आपको मानना पडेगा कि इस झगड़े में आप की ही गलती है। इससे उसकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी। किसी लड़ाई को सुलझाने के लिए प्लीज शब्द लगाना ना भूलें। ऎसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड कुछ सेकेंड में ही पिघल जाएगी।
2. अगर वह आपकी गलती की वजह से गुस्सा है तो इस बात को कभी झूठलाने की कोशिश ना करें। वरना बहस लम्बी चल सकती है। ऎसे झगड़े से पार पाने के लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ प्यार भरे शब्द कहें जिससे वो आपको माफ कर दे।
3. रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए खुद को एक सेकेंड के लिए रोमांटिक बना लीजिए और उसके कानों के पास जा कर यह वाक्य धीरे से बोल दीजिए। खुद को हॉट सुन कर वह पल भर में पिघल जाएगी। लेकिन हां, वाक्य बोलते समय ध्यान रहे कि यह पूरी तरह से नेचुरल लगे।
4. गर्लफ्रेंड का मूड सही करने के लिए थोड़ा फनी टाइप हो जाना चाहिए। उसकी टांग खींचकर माहौल को थोड़ा खुशमिजाज बना दिजिए और प्यार की लौ को जिंदगी भर के लिए जला कर रखिए।
5. पुरानी बातों को ज्यादा दौहराने से केवल तनाव ही होगा और वे बाद में आपका रिलेशनशिप और भी ज्यादा बिगड़ जाएगा। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका रिश्ता आपकी गर्लफ्रेंड से बिगड़े अपनी गर्लफ्रेंड से जाकर वो तीन शब्द कहें जो सुनने के लिए उसके कान तरस रहे हैं। आई लव यू।