scriptजानिए, पुरूष क्यों बार-बार नहीं बोलते आई लव यू | Why Boyfriend is to shy to say i love you | Patrika News

जानिए, पुरूष क्यों बार-बार नहीं बोलते आई लव यू

Published: Aug 15, 2015 10:51:00 pm

अक्सर यह देखा जाता है कि कई बार लड़कियां अपने
ब्वॉयफ्रेंड को मजबूर करती हैं कि वह उनसे प्यार भरे तीन शब्द कहे यानी आई लव यू
बोले

Boyfriend

Boyfriend

महिलाओं की बजाय पुरूष हर बात को अपने दिमाग रखे रहते हैं और जब उसे रखना असहनीय हो जाता है, तब जाकर वह अपनी पार्टनर को बोलते हैं। इस तरह से अक्सर यह देखा जाता है कि कई बार लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को मजबूर करती हैं कि वह उनसे प्यार भरे तीन शब्द कहे यानी आई लव यू बोले। लेकिन आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड या आदमी पर किसी तरह का दवाब डालना चाहिए। जानिए, पुरूष क्यों बार-बार नहीं बोलते आई लव यू –

लड़कों को थोड़ा अजीब सा लगता है फोन करने से पहले और फोन रखने से पहले आई लव यू कहना, उनके लिए बहुत ही अजीब सा अनुभव होता है। हो सकता है कि आपको यह सुनना अच्छा लगता हो, लेकिन समय की नजाकत समझनी चाहिए, जिसमें पुरूष होते हैं। इसलिए हमेशा मूड देखकर ही आई लव बोलने को कहें।

लड़कों को हमेशा कोई भी सनसनीखेज शब्द कहना नकली सा प्रतीत होता है। भले ही उनका मूड अच्छा ना हो, लेकिन उनकी पार्टनर को यह शब्द सुनने में अच्छे लगते हैं, तो उन्हे जर्बदस्ती ये बोलना ही पड़ता है। इससे लड़कों को यह सब बोलना बनावटी लगने लगता है।

स्थिति कोई भी लेकिन ये तीन शब्द हमेशा दिल से निकलने चाहिए। चाहे आप उससे डेटिंग कर रहे हो, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह हमेशा आपको एक्सप्रेस करने के लिए ये तीन बोलते फिरते रहेंगे। ये शब्द सीधे दिल से निकलने चाहिए ना कि किसी भी रिश्ते की मजबूरी में आकर। इसलिए अपने ब्वॉयफ्रेंड या आदमी को हल्के में ना लें और ना ही उनपर दवाब डालें।

जब आपको पता है कि आप दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं, तो क्या जरूरत है कि हमेशा एक-दूसरे से यह सब बोला जाए। पुरूषों को यह शब्द बार-बार कहना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता क्योंकि उन्हें पता होता है कि उनकी पार्टनर यह जानती है कि वह उससे कितना प्यार करते हैं।

बार-बार किसी भी शब्दों का रिपीटेशन करें वह शब्द अपनी एहमियत खो देते हैं सोने से पहले जब आपको ब्वॉयफ्रेंड आई लव यू बोलते होंगे, तब शायद आप खुद को जन्नत में पाती होंगी। लेकिन जब आप रोज रात को यही शब्द बार-बार सुनती रहेंगी तो ये मैजिकल शब्द अपना चार्म यानी की अपनी एहमियत खो देंगे। इसलिए जब वह सच-मुच यह शब्द बोलना चाहें, तभी उन्हें बोलने दें।

उन्हें फोर्स कर शर्मिदा ना करें। कल्पना कीजिए कि वह अपने दोस्तों या फिर परिवारजनों के साथ हैं, और आप बार-बार उन्हें आई लव यू बोलने को कह रहीं हैं, तो यह बात ठीक नहीं होगी। उनकी भावनाओं को हमेशा ख्याल में रखें और बेवजह दूसरों के सामने उन्हें शर्मिदा ना करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो