scriptआज का दिन इन कार्यों के लिए है बहुत ही शुभ, ऐसे होगा फायदा | Aaj ki kundli, aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

आज का दिन इन कार्यों के लिए है बहुत ही शुभ, ऐसे होगा फायदा

दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से दोपहर 12.48 तक है

Jul 15, 2017 / 09:42 am

सुनील शर्मा

aaj ki kundli

aaj ki kundli

षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि रात्रि 10.00 बजे तक, इसके बाद सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। षष्ठी तिथि में काठ की दातुन, यात्रा, उबटन तथा चित्रकारी के कार्यों को छोड़कर वास्तु, अलंकार और विवाहादि कार्य सिद्ध होते हैं। सप्तमी तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।

नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 12.48 तक, इसके बाद रेवती ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, घर, वास्तु व अभिषेक सम्बधी कार्य और रेवती नक्षत्र में देवमन्दिर, विवाह, जनेऊ, जल व स्थल सम्बंधी समस्त कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

योग: शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 9.02 तक, तदुपरान्त अतिगंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। अतिगंड नामक योग की प्रथम छ: घटी शुभ कार्यों में त्याज्य है।

विशिष्ट योग: दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से दोपहर 12.48 तक है। जो तिथि वार, नक्षत्रादि से बने कुयोगों की अशुभताओं को नष्ट कर शुभ कार्यारम्भ के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। करण: वणिज नामकरण दोपहर बाद 2.34 तक, तदन्तर रात्रि 2.06 तक भद्रा है। इसके बाद बवादिकरण प्रारम्भ हो जाएंगे।

शुभ विक्रम संवत् : 2074
संवत्सर का नाम : साधारण
शाके संवत् : 1939
हिजरी संवत् : 1438
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : वर्षा
मास : श्रावण। पक्ष – कृष्ण।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गृहप्रवेश, देवप्रतिष्ठा व विपणि-व्यापारारम्भ के भद्रापूर्व तथा रेवती नक्षत्र में विवाह का शुभ मुहूर्त है।

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: 7.28 से प्रात: 9.09 तक शुभ तथा दोपहर 12.32 से सायं 8.37 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12.05 से दोपहर 12.59 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।

व्रतोत्सव: आज केर पूजा (त्रिपुरा में) तथा पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि है। दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मीन राशि में है। राहुकाल: प्रात: 9.00 से 10.30 तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (थ,झ,ञ,दे,दो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मीन तथा नक्षत्र पाया लोह है। सामान्यत: ये जातक कुछ अहंकारी, विवादप्रिय, पर बुद्धिमान, साहसी, सर्वप्रिय, धनवान, सुपुत्रवान, कामातुर, सुन्दर, चतुर, परोपकारी, धर्मात्मा व कुशाग्रबुद्धि और विद्वान होते हैं। इनके 17-21 व 24वें वर्ष प्राय: खराब होते हैं। मीन राशि वाले जातकों के आज सभी सरकारी कार्य सम्पन्न होंगे। बड़े और प्रतिष्ठित जनों से सम्पर्क बढ़ेगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / आज का दिन इन कार्यों के लिए है बहुत ही शुभ, ऐसे होगा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो