scriptआज भी जिंदा है रावण की बहन शूर्पणखा, दिव्यदृष्टि से करती है भविष्यवाणी | ganga sudarshani sri lanka astrologer says, she is Ravan's sister Shurpankha | Patrika News

आज भी जिंदा है रावण की बहन शूर्पणखा, दिव्यदृष्टि से करती है भविष्यवाणी

Published: Aug 18, 2016 10:46:00 am

श्रीलंका में एक महिला गंगा सुदर्शनी ने खुद के रावण की बहन शूपर्णखा के अवतार होने का दावा किया है

ganga sudarshani sri lanka astrologer

ganga sudarshani sri lanka astrologer

रावण की बहन शूर्पणखा के बारे में तो सभी जानते हैं। कहा जाता है कि रावण की मृत्यु के बाद वह वनवास चली गई थी और उसने तपस्या कर मुक्ति प्राप्त की थी। इसके बाद उसका कोई उल्लेख नहीं मिलता लेकिन श्रीलंका में एक महिला ने खुद के शूपर्णखा के अवतार होने का दावा किया है। महिला का नाम गंगा सुदर्शनी है और उसका कहना है कि उसे दिव्य शक्ति मिली हुई है जिसके चलते उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है।

कभी नहीं सीखा ज्योतिष
गंगा सुदर्शनी के अनुसार उन्होंने अपने जीवन में कभी भी एस्ट्रोलॉजी नहीं पढ़ी लेकिन उन्हें ईश्वर ने भविष्यवाणी करने की शक्ति प्रदान की है। गंगा का दावा है कि आज तक उनकी कोई भी भविष्यवाणी गलत सिद्ध नहीं हुई। यहां तक कि भविष्य में होने वाली घटना अच्छी है या बुरी है, उन्हें इसका भी आभास हो जाता है।

गंगा बताती है कि उन्होंने बचपन में अपने पिता के दोस्त की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई, तभी से उन्हें अपने खास होने का अहसास हुआ। दुनिया को उनके बारे में सबसे पहले 1974 में पता चला जब उनकी भविष्यवाणी के अनुसार एक फ्लाइट मार्टिन एयर फ्लाइट डीसी8 क्रैश हो गई। इस दुर्घटना में चालक दल सहित 191 लोग मारे गए थे। वो बताती है कि उन्हें किसी का भी भविष्य बताने के लिए केवल संबंधित इंसान का नाम तथा उसके जन्म की जानकारी चाहिए होती है।

विरासत में मिली दिव्य दृष्टि
गंगा सुदर्शनी के अनुसार उनकी यह दिव्य दृष्टि विरासत में मिली है। उनके पिता अंगमपोडी अलाद्दीन डी सोयसा जो कि एक आयुर्वेदिक फिजीशियन थे, भी इसी तरह का अभ्यास किया करते थे। उनकी देखा-देखी गंगा ने भी बचपन से ही इस अभ्यास को करना आरंभ कर दिया।

वो बताती है कि उन्हें अपने देश में वीवीआईपी का दर्जा मिला हुआ है। जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े लोग उनके यहां पहुंचते हैं। उन्हें फॉलो करने वाले लोग गंगा को मां की तरह से मानते हैं और उनके निर्देशों से अपनी जिंदगी की असुरक्षाएं दूर करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो