scriptसावन में यहां खिले चमत्कारिक ‘कल्पवृक्ष’ के फूल, करें दर्शन | Kalpavriksh Tree and Flowers worship | Patrika News

सावन में यहां खिले चमत्कारिक ‘कल्पवृक्ष’ के फूल, करें दर्शन

Published: Jul 25, 2017 03:25:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कल्पवृक्ष एक चमत्कारिक वृक्ष है जिसे मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है

kalpavriksha Tree and Flowers

kalpavriksha Tree and Flowers

नई दिल्ली। वेद और पुराणों में कल्पवृक्ष का उल्लेख बेहद ही पवित्र और चमत्कारिक वृक्ष के रूप में किया गया है। सनातन धर्म की पारंपराओं के अनुसार कल्पवृक्ष स्वर्ग का वृक्ष है जो पूजनीय है। कहा जाता है कि ईश्वरीय शक्तियों से युक्त कल्पवृक्ष के नीचे बैठकर व्यक्ति जो भी इच्छा करता है वो अवश्य पूरी होती है। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक सिर्फ इस वृक्ष का नाम ही सुना होगा। यह बहुत ही कम संख्या में पाया जाने वाला वृक्ष है जो देखने में दुर्लभ है।


Kalpavriksh Tree and Flowers

कल्पवृक्ष का पेड़ आसानी से किसी भी जगह पर नहीं लग पाता है। लेकिन आपको जानकर हर्ष होगा कि ऐसे ही दो पेड़ राजस्थान पत्रिका मुख्यालय के मुख्य द्वार पर लगे हुए हैं। कल्पवृक्ष के इन दोनों पेड़ों पर अभी बहुत ही सुन्दर फूल लगे हैं जिनके लोग बड़े आश्चर्य के साथ दर्शन कर रहे हैं।

इस वीडियो में देखें कल्पवृक्ष का पेड़ और फूल-




बरगद के वृक्ष जैसे दिखाई देने वाले कल्पवृक्ष एक फलदायी वृक्ष है जिसके कभी—कभार और बहुत ही कम संख्या में फूल लगते हैं।

Kalpavriksh Tree and Flowers 2


कल्पवृक्ष का पेड़ लगभग 70 फुट ऊंचा होता है वहीं, इसके तने का व्यास 35 फुट तक हो सकता है। 150 फुट तक इसके तने का घेरा हो सकता है। इस वृक्ष की औसत जीवन अवधि 2500-3000 साल होती है।

Kalpavriksh Tree and Flowers 3

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो