scriptजानिए हिंदू क्यों और किन 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करते हैं | Know about 33 Crore Devi Devta names in Hindu religion | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

जानिए हिंदू क्यों और किन 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करते हैं

सभी की जिज्ञासा रहती है कि क्या वाकई में हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं जिनकी देश के सभी हिंदू अपने-अपने मतानुसार पूजा करते हैं

Dec 01, 2015 / 03:04 pm

सुनील शर्मा

33 crore hindu devi devta

33 crore hindu devi devta

कहा जाता है कि हिंदुओं में 33 करोड़ देवी-देवता हैं जिनकी सभी लोग अपने अपने मतानुसार पूजा करते हैं। कुछ लोग इसे ऋग्वेद में दिए गए श्लोकों से जोड़ते हैं तो कुछ इसे स्वामी विवेकानंद के एक कथित कथन से जोड़ते हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के सभी 33 करोड़ देशवासियों को देवता मानकर निस्वार्थ भाव से मानवता तथा देश की सेवा करनी चाहिए। वास्तविकता में यह एक कोरी कपोल कल्पना है जो पूर्णतया असत्य है।

हिंदू धर्म के अनुसार 33 करोड़ देवी-देवता हैं, ऐसा माना जाता है। प्राचीन काल से असंख्य देवी-देवताओं को पूजने की परंपराएं चलन में है। इस संबंध में सामान्यत: सभी की जिज्ञासा रहती है कि क्या वाकई में हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं। संस्कृत में कोटि शब्द के दो अर्थ होते हैं, एक अर्थ है प्रकार (Types) और दूसरा अर्थ है करोड़। देवी-देवताओं के संदर्भ में भी कोटि शब्द का पहला अर्थ ‘प्रकार’ ही काम में लिया गया है।

हिंदू धर्म के इन 33 देवी-देवताओं की गणना इस प्रकार हैं। देवताओं की इन 33 कोटि में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल है।

12 आदित्य – अंशुमान, अर्यमन, इंद्र, त्वष्टा, धातु, पर्जन्य, पूषा, भग, मित्र, वरुण, वैवस्वत और विष्णु
8 वसु – आप, ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्यूष, प्रभाष
11 रूद्र – मनु, मन्यु, शिव, महत, ऋतुध्वज, महिनस, उम्रतेरस, काल, वामदेव, भव और धृत-ध्वज
2 अश्विनी – अश्विनी तथा कुमार (कुछ लोग इंद्र तथा प्रजापति के स्थान पर अश्विनी कुमारों को मानते हैं।

इस प्रकार कुल 12 आदित्य + 8 वसु + 11 रूद्र + 2 अश्विनी कुमारों को मिलाकर कुल 33 कोटी देवता होते हैं।


Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / जानिए हिंदू क्यों और किन 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो