scriptभारत को लीज पर एक और परमाणु पनडुब्बी देगा रूस | Russian to give nuclear submarine to india on lease | Patrika News
71 Years 71 Stories

भारत को लीज पर एक और परमाणु पनडुब्बी देगा रूस

भारत को रूस एक और परमाणु पनडुब्बी लीज पर देगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी की इस दिसम्बर में होने वाली रूस यात्रा के दौरान इस पर मुहर लगेगी।

Oct 30, 2015 / 12:09 am

Jyoti Kumar

भारत को रूस एक और परमाणु पनडुब्बी लीज पर देगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस दिसम्बर में होने वाली रूस यात्रा के दौरान इस पर मुहर लगेगी।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की शुक्रवार से शुरू होने वाली रूस यात्रा से पहले रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात के पुख्ता संकेत दिए। पर्रिकर ने इस यात्रा से पहले रूस को हर परिस्थिति में भारत का साथ देने वाला मित्र करार दिया।

अक्सर चीन पाकिस्तान को अपना इस तरह का दोस्त बताता रहा है। रक्षा मंत्री ने रूस जाने से पहले गुरुवार को वहां की सरकारी संवाद समिति इतर तास को दिए साक्षात्कार में संकेत दिए कि उनकी यात्रा के दौरान कामोव केए -226 हेलिकॉप्टरों के संयुक्त निर्माण के समझौते अैर एस-400 मिसाइल प्रणाली की खरीद के सौदे को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।


Home / 71 Years 71 Stories / भारत को लीज पर एक और परमाणु पनडुब्बी देगा रूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो