scriptस्वामी विवेकानंद की इन 9 बातों को मानेंगे तो बिजनेस में होगा फायदा | Swami Vivekananda Quotes on business | Patrika News

स्वामी विवेकानंद की इन 9 बातों को मानेंगे तो बिजनेस में होगा फायदा

Published: Jan 12, 2016 01:34:00 pm

जानिए स्वामी विवेकानंद की ऐसी नौ कोटेशन्स के बारे में जिन्हें अपना कर आप किसी भी बिजनेस में सफलता पा सकते हैं

Swami Vivekananda

Swami Vivekananda

यूं तो स्वामी विवेकानंद को एक संत और आध्यात्मिक महापुरुष के रूप में जाना जाता है। परन्तु उनकी कहीं कुछ बातों को मान कर जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता पाई जा सकती है। आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद की ऐसी ही नौ उक्तियों के बारे में जिन्हें अपना कर आप किसी भी बिजनेस में सफलता पा सकते हैं-

(1) एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो, अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।

(2) ये कभी भी मत सोचो कि आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा पाखण्ड है। यदि कोई पाप है, तो केवल यही पाप है – कि तुम कहते हो, तुम कमजोर हो या दूसरे कमजोर हैं।

(3) व्यापार व्यापार होता है, यह कोई बच्चों का खेल नहीं है। व्यापार में सब कुछ तुरंत करना चाहिए। जरा सी देर और ढील व्यापार को खत्म कर देती है।

(4) हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।

(5) कुछ सच्चे, ईमानदार और उर्जावान पुरुष और महिलाएं, जितना कोई भीड़ एक सदी में कर सकती है उससे अधिक एक वर्ष में कर सकते हैं।

(6) शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से जो कुछ भी कमजोर बनाता है, उसे ज़हर की तरह त्याग दो।

(7) एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

(8) किसी पर भी आरोप प्रति आरोप न करें। आप किसी की मदद के लिए हाथ बड़ा सकतें हैं तो ऐसा अवश्य करें। और उन्हें अपने-अपने रास्ते पर चलने दें।

(9) अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए उतना बेहतर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो