scriptजानें! बिल्ली का काटा हुआ रास्ता क्यों माना जाता है अशुभ? | what effect it will then be passing in front of the cat | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

जानें! बिल्ली का काटा हुआ रास्ता क्यों माना जाता है अशुभ?

हम भारतीय लोग शगुन और अपशगुन को कुछ ज्यादा ही मानते
हैं। खासतौर पर वो बातें जो हमें घर से निकलते वक्त या किसी काम से जाने से
पहले हमारे दिमाग को ज्यादा ही प्रभावित करती हैं..

Dec 05, 2016 / 06:10 pm

राहुल

what effect it will then be passing in front of th

what effect it will then be passing in front of the cat

हम भारतीय लोग शगुन और अपशगुन को कुछ ज्यादा ही मानते हैं। खासतौर पर वो बातें जो हमें घर से निकलते वक्त या किसी काम से जाने से पहले हमारे दिमाग को ज्यादा ही प्रभावित करती हैं, जैसे किसी काम पर जाने से पहले छींकना, पीछे मुड़ कर ना देखना, किसी शुभ कार्य के लिए तीन लोगों का एक साथ ना जाना, बिल्ली का रास्ता काटना आदि। इन सारी बातों में आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर बिल्ली हमारा रास्ता काट दे तो हम उसे अपशगुन क्यों मानते हैं, शायद इसके पीछे की वजह बहुत काम लोगों को ही पता होगी?
Image result for बिल्ली का काटा हुआ रास्ता
आज हम बता रहे इसके पीछे के काऱण-

गृह-

Image result for बिल्ली का काटा हुआ रास्ता
बिल्ली राहु गृह की सवारी है और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह है, जिसका प्रभाव कभी भी अच्छा नही माना जाता। ऐसे में राहु अगर किसी की कुंडली में बैठ जाता है तो उसे अक्सर चोट लगने का डर रहता है और राहु का सताया हुआ व्यक्ति हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है। इस कारण से ऐसा समझा गया है कि अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो आपको सफर में चोट लगने या कुछ नुकसान होने की सम्भावना हो सकती है।

हर बार बिल्ली का रास्ता काटना नहीं होता अशुभ-

Image result for बिल्ली का काटा हुआ रास्ता
गौर करने की बात है कि जब जब बिल्ली बायीं ओर से रास्ता काटते हुए दायीं ओर जाए तो वह अशुभ होता है, वरना अन्य स्थ‌ित‌ियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ते की तरह बिल्ली की छठी इंद्री काफी विकसित होती है इसलिए यह भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले जान लेती है।

घर में बिल्ली का रोना होता है अशुभ-

Image result for बिल्ली का काटा हुआ रास्ता
मान्यता है कि आगर बिल्ली घर में आकर रोने लगे तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है। बिल्लियों का आपस में लड़ना भी धन हानि एवं किसी से लड़ाई का संकेत समझा जाता है।

दीवाली की रात घर में बिल्ली का आगमन शुभ-

Image result for बिल्ली का काटा हुआ रास्ता
माना जाता है कि दीवाली की रात घर में ब‌िल्ली का आना शुभ शगुन होता है। इससे लक्ष्मीजी घर आती हैं और सालों भर लोग धनवान बने रहते हैं’और धन का आगमन बना रहता है।

बिल्ली आकर सर चाटे तो हो सकता है अशुभ-

Related image
सोये हुए हैं और बिल्ली आकर ‌स‌िर चाटने लगे तो सरकारी मामले में फंस सकते हैं। बिल्ली का पैर चाटना निकट भविष्य में बीमार होने का संकेत होता है। ब‌िल्ली ऊपर से कूद कर चली जाय तो तकलीफ सहनी पड़ती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / जानें! बिल्ली का काटा हुआ रास्ता क्यों माना जाता है अशुभ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो