script

तुलसी का पौधा बता देगा, आपके साथ होने वाला है कुछ बुरा!

Published: Dec 09, 2016 03:34:00 pm

तुलसी के पौधे के अनेक फायदे होते हैं कहा जाता है जिस घर में तुलसी का
पौधा होता है उस घर से बिमारी दूर रहती हैं। ग्रंथों में तो तुलसी को देवीय
पौधा तक कहा गया है..

tulsi ka paudha bta dega aap par aane wali hai par

tulsi ka paudha bta dega aap par aane wali hai pareshani

आपने अक्सर देखा होगा कि घर में रखा तुलसी का पौधा आपके हर संभव प्रयास के बावजूद सूख जाता है, लेकिन क्या आपने इसके पीछे की वजह को जानना चाहा है? क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया कि आपके घर, परिवार या आप पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उसका असर सबसे पहले आपके घर में स्थित तुलसी के पौधे पर होता है।

दरअसल तुलसी का पौधा ऐसा है जो आपको पहले ही बता देगा कि आप पर या आपके घर परिवार को किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

Image result for तुलसी worship
तुलसी के पौधे के अनेक फायदे होते हैं कहा जाता है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर से बिमारी दूर रहती हैं। ग्रंथों में तो तुलसी को देवीय पौधा तक कहा गया है। लेकिन अब आपको बताते हैं कि अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है और आप पर या आपके परिवार पर कोई मुसीबत आने वाली है तो आपको पहले ही बता देगा।

Image result for तुलसी का पौधा
अगर आप या आपके परिवार पर कोई मुसीबत आने वाली है तो तुलसी का पौधा धीरे धीरे मुरझाने लग जायेगा फिर चाहे आप उसका कितना भी ध्यान क्यों ना रखें। पुराणों और शास्त्रों के अनुसार माना गया है ऐसा इसलिए होता है की जिस घर पर मुसीबत आने वाली होती है उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानी तुलसी चली जाती है। क्योंकि जहाँ भी दरिद्रता, कलेश और अशांति होती है यहाँ लक्ष्मी जी का निवास नहीं होता। अगर ज्योतिष की माने तो ऐसा बुध के कारण होता है। बुध का प्रभाव हरे रंग पर होता है और बुध को पेड़ पौधों का करक ग्रह माना गया है।


http://www.khaskhabar.com/images/picture_image/astrology-know-these-things-tulis-in-home-astrology--2-84954-84954-tulsi-02.jpg
बुध ऐसा ग्रह है जो अन्य ग्रहों के अच्छे और बुरे प्रभाव जातक तक पहुंचाता है। अगर कोई ग्रह अशुभ फल देगा तो उसका अशुभ प्रभाव बुध के कारक वस्तुओं पर भी होता है। अगर कोई ग्रह शुभ फल देता है तो उसके शुभ प्रभाव से तुलसी का पौधा उत्तरोत्तर बढ़ता रहता है। बुध के प्रभाव से पौधों में फल फूल लगने लगते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो