scriptMP में यहां बिना मध्यप्रदेश गान के मना युवा दिवस, डेढ़ घंटे के कार्यक्रम को 40 मिनट में निपटाया | Swami Vivekananda's Birth Anniversary 2017: | Patrika News
रीवा

MP में यहां बिना मध्यप्रदेश गान के मना युवा दिवस, डेढ़ घंटे के कार्यक्रम को 40 मिनट में निपटाया

सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय कार्यक्रम, जिम्मेदार अधिकारियों ने पूरी की औपचारिकता, डेढ़ घंटे का कार्यक्रम, 40 मिनट में निपटाया।

रीवाJan 12, 2017 / 02:22 pm

suresh mishra

Youth Day-Rewa-1

Youth Day-Rewa-1


रीवा।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार के आयोजन और छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान भले ही तटस्थ दिख रहे हों। लेकिन जिलास्तर के अधिकारियों में कार्यक्रम को लेकर कोई खास रूचि नहीं रह गई है। सुबह पूर्व निर्धारित जिलास्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जो कुछ देखने को मिला, उससे कुछ ऐसा ही जाहिर होता है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-1 में आयोजित सूर्य नमस्कार के जिलास्तरीय कार्यक्रम में अधिकारी महज औपचारिकता पूरी करते नजर आए।

Youth Day-Rewa

औपचारिकता करने की हड़बड़ी
हैरत भरी बात यह रही कि औपचारिकता करने की हड़बड़ी में कार्यक्रम के शेड्यूल में शामिल राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ व मध्यप्रदेश गान का आयोजन तक नहीं कराया गया। शेड्यूल के मुताबिक डेढ़ घंटे के निर्धारित कार्यक्रम को अधिकारियों ने महज 40 मिनट में समाप्त कर दिया। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.15 बजे
लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.15 बजे हुई। रेडियो पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन और सीधा प्रसारण के जरिए सूर्य नमस्कार और योग कराने के बाद महापौर ममता गुप्ता व कलेक्टर प्रतिनिधि एडीएम श्रीकांत पाण्डेय का छात्रों के लिए संक्षिप्त उद्बोधन हुआ। उसके बाद 9.55 बजे कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया।

मंत्री व कलेक्टर भी नहीं पहुंचे
जिलास्तरीय कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होना था। लेकिन व्यस्तता के चलते वे उपस्थित नहीं हो सके। कलेक्टर राहुल जैन, सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम कमिश्नर व संभागायुक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। जबकि गत वर्ष इन कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो