scriptकॉलेज प्राचार्य ने फहराया उल्टा तिरंगा, एसडीएम करवाएंगे जांच | National flag hoisted from Upside in Bina Sagar | Patrika News
सागर

कॉलेज प्राचार्य ने फहराया उल्टा तिरंगा, एसडीएम करवाएंगे जांच

बीना कॉलेज का मामला, एसडीएम ने संज्ञान में लिया मामला।

सागरAug 16, 2015 / 11:32 pm

ऑनलाइन इंदौर

tiranga

tiranga

सागर। बीना कॉलेज की प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा झंडा फहरा दिया। जैसे ही तिरंगा झंडा फहराया गया तो पहले तो कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियां बजा दी लेकिन जब उन्हें प्राचार्य की गलती का एहसास हुआ तो सब शांत हो गए। प्राचार्य पद के रूप में डॉ. बीना सिंह वर्तमान में कामकाज देख रही हैं। इस मामले की शिकायत शनिवार की शाम बीना एसडीएम संजय जैन से की गई।

बीना एसडीएम का कहना है कि शनिवार की देर शाम उनके पास इस मामले की शिकायत पहुंची थी। दूसरा दिन रविवार को होने के कारण अधिकारिक रूप से कोई जांच-पड़ताल नहीं हो पाई है। सोमवार को मामले की पूरी जानकारी लेंगे।

दीवार पर रखा रहा झंडा

बीना विकासखंड से तीन स्थानों से तिरंगा झंडा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत एसडीएम के पास पहुंची हैं। महिला बाल विकास कार्यालय में तिरंगा दीवार पर रख देने की बात भी सामने आई है तो वहीं एक गांव में फटा हुआ तिरंगा फहराने की शिकायत की गई। एसडीएम संजय जैन के मुताबिक सोमवार को शिकायतों की जांच करवाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो