scriptLive रिएक्शनः साइकिल पर जो फैसला आया वो पार्टी हित में है: रशीद मसूद | rashid masood comment on akhilesh won cycle symbol against mulayam, sp war news hindi | Patrika News

Live रिएक्शनः साइकिल पर जो फैसला आया वो पार्टी हित में है: रशीद मसूद

locationसहारनपुरPublished: Jan 16, 2017 08:16:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

पूर्व एमपी रशीद मसूद ने इसे अखिलेश की जीत बताया

rashid masood

rashid masood

सहारनपुर। सहारनपुर की राजनीति पर एक छत्र राज करने वाले दिग्गज नेता रहे पूर्व एमपी रशीद मसूद ने कहा है कि जाे फैसला आया है वह पार्टी हित में है। आम जनता अखिलेश सिंह यादव के साथ ही थी। जनता के बीच अखिलेश का क्रेज है आैर यह साइकिल जनता काे मिली है। 

एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि जहां तक मुलायम सिंह का सवाल है ताे उनके लिए वर्तमान का समय तकलीफ देह है लेकिन एेसा नहीं है कि इससे बाप बेटे के रिश्ते पर असर पड़ेगा। रशीद मसूद का कहना है कि पार्टी ना टूटे वह यही चाहते हैं आैर मुलायम सिंह व अखिलेश सिंह एक बार फिर से मिल जाएं। वह एेसी उम्मीद करते हैं कि आज रात तक ही मुलायम सिंह आैर अखिलेश सिंह में सुलह भी हाे सकती है।

साइकिल का सिंबल अखिलेश यादव काे मिलने का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, इस सवाल पर रशीद मसूद का कहना है कि करीब 268 एेसी सीटे हैं। जिन पर दाेनाें के प्रत्याशी एक हैं इनके अलावा जाे सीटे हैं उन पर भी सपा की जीत हाेगी आैर अखिलेश अगली सरकार बनाएंगे। उन्हाेंने यह भी कहा है कि, सहारनपुर की राजनीति पर अधिक असर नहीं पड़ता क्याेकि यहां दाेनाें के प्रत्याशियाें की सूची भी लगभग समान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो