script

ऐसा पेड़, जिसमें मौत के बाद अपने बच्‍चों को दफनाते हैं लोग

Published: Dec 14, 2015 08:46:00 am

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में एक ऐसा पेड़ है, जिससे जुड़ी लोगों की मान्यता आपको हैरान कर देगी। दरअसल, ये पेड़ ही अपने आप में एक कब्रस्तान बन गया है।

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में एक ऐसा पेड़ है, जिससे जुड़ी लोगों की मान्यता आपको हैरान कर देगी। दरअसल, ये पेड़ ही अपने आप में एक कब्रस्तान बन गया है। यहां के कई लोग अपने बच्चे की मौत के बाद उसे जमीन में दफनाने की जगह इस पेड़ में ही दफना देते हैं।

लोगों का मानना है कि ऐसा करने पर प्रकृति उनके बच्‍चों को अपने में समा लेती है, यहां आने वाली हवा उनके बच्चों की आत्मा को अपने साथ बहा ले जाती है।

ऐसा खास पेड़ वहां की ताना तोराजा नाम की जगह पर है। बच्‍चों को मरने के बाद इस पेड़ में ही उनकी कब्र बनाने के लिए लोग इस पेड़ के तने में बड़ा सा गढ्ढा करते हैं और फिर बच्चे को कपड़े में लपेट कर इसके अंदर रख देते हैं। इसके बाद इस गढ्ढे को ताड़ के पेड़ से बने फाइबर से ढक देते हैं। हालांकि इसमें उसी बच्चे को दफनाया जाता है, जिनकी दांत निकलने से पहले ही मौत हो जाती है।

वक्त बीतने के साथ ही ये पेड़ भी पुराने आकार में आ जाता है और मान लिया जाता है कि पेड़ में मौजूद प्रकृति ने उसे अपना लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो