scriptमहागठबंधन सिर्फ स्वार्थसिद्धि के लिए बना है : अमित शाह | Grand alliance is made just for selfish accomplishment: Amit Shah | Patrika News

महागठबंधन सिर्फ स्वार्थसिद्धि के लिए बना है : अमित शाह

locationसमस्तीपुरPublished: Oct 08, 2015 11:04:00 am

अमित शाह ने कहा कि बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ स्वार्थसिद्घि के लिए बना है।

Amit Shah

Amit Shah

समस्तीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ स्वार्थसिद्घि के लिए बना है। लेकिन हम, लोजपा, रालोसपा और भाजपा का गठबंधन बिहार के विकास और समृद्धि के लिए बनाया गया है। श्री शाह बुधवार को शेखपुरा, परबत्ता, लखीसराय के सूर्यगढ़ा और समस्तीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

परबत्ता और सूर्यगढ़ा की चुनावी सभाओं में अमित शाह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा गोमांस पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को बकरे के मांस और गोमांस में कोई फर्क नहीं दिखता। ऐसे बयान पर नीतीश और राहुल के चुप्पी साधने से काम नहीं चलेगा।

उन्हें राजद नेता के इस बयान पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन के बाद बिहार में 15 साल लालू और 10 साल तक नीतीश ने राज किया। लेकिन कोई विकास नहीं कर सका। अब वक्त आ गया है बिहार में परिवर्तन करने का। अबकी बार भाजपा के उम्मीदवार को वोट देकर जिताएं। बिहार को नंबर वन राज्य बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि आज भारत के दूसरे राज्य जो विकसित हैं उसमें बिहारी युवाओं का पसीना बहा है। उनकी मेहनत से ही कोई राज्य विकसित हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो