scriptरामकृपाल बोले हो सकता है लालू-नीतीश का तलाक | Ramkripal said Lalu-Nitish's divorce | Patrika News

रामकृपाल बोले हो सकता है लालू-नीतीश का तलाक

locationसमस्तीपुरPublished: Dec 08, 2016 02:35:00 pm

रामकृपाल यादव ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यहां आरजेडी और जेडीयू का बेमेल गठबंधन है।

ram kripal yadav

ram kripal yadav

समस्तीपुर। बिहार की महागठबंधन सरकार पर रामकृपाल यादव ने जमकर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन कभी भी टूट सकता है। लालू-नीतीश का तलाक कभी भी हो सकता है। इसका तेजस्वी यादव ने करारा जवाब दिया है। रामकृपाल यादव ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यहां आरजेडी और जेडीयू का बेमेल गठबंधन है।

इसमें कभी भी नीतीश और लालू के बीच तलाक हो सकता है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान मंगलवार को बलरामपुर के गैसड़ी और तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में पुहंचे रामकृपाल यादव ने बिहार के महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पर्दे पर कुछ दिख रहा और पर्दे के पीछे महागठबंधन में महायुद्व चल रहा है और इसका नतीजा जल्द ही जनता के सामने आएगा। उन्होंने कहा कि यह बेमेल गठबंधन केवल स्वार्थसिद्धी के लिए बना गठबंधन है।

तेजस्वी ने दिया जवाब

रामकृपाल के बयान का जवाब देते हुए राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों को भ्रम हो गया है। इसीलिए लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन अटूट है और हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसे तोड़ने के लिए लोग पिछले एक साल से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई तंत्र-मंत्र इस महागठबंधन को प्रभावित नहीं कर सकता है। तेजस्वी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान के जबाब में कहा कि नित्यानंद राय से मैं क्यों घबराउंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो