scriptघर में घुस कर महिला से गैंगरेप की कोशिश, पति को घोंपा चाकू | rape attempt with women by forcly entered in home, knife stabbed to husband | Patrika News

घर में घुस कर महिला से गैंगरेप की कोशिश, पति को घोंपा चाकू

locationसमस्तीपुरPublished: Dec 07, 2016 02:53:00 pm

देर रात गांव का अमरजीत कुमार अपने साथियों के साथ अजित के घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

Bajrang Dal men  raped  Bulandshahar woman

Bajrang Dal men raped Bulandshahar woman

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर में घर में घुसकर एक युवती से गैंग रेप करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान पति जब उसे बचाने आया तो उसे चाकू मारकर अपराधी भाग गए। घायल की इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर में देर रात हुई। जानकारी के अनुसार देर रात गांव का अमरजीत कुमार अपने साथियों के साथ अजित के घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर अजित पहुंचा तो अपराधियों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल में भर्ती अजित ने बताया कि चार महीने पूर्व भी आरोपी अमरजीत ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। इसकी एफआइआर वारिसनगर थाना में दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो