scriptमां ने बंद कमरे में चिता सजाकर बेटा-बेटी के साथ खुद को लगाई आग, मौत | Son and daughter with mother was bathing fire | Patrika News
सतना

मां ने बंद कमरे में चिता सजाकर बेटा-बेटी के साथ खुद को लगाई आग, मौत

10 साले के बेटे व 5 साल की मासूम को कमरे में बंदकर मां ने किया आग के हवाले, पति गया था ससुराल, मैहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी का मामला।

सतनाJan 18, 2017 / 01:10 pm

suresh mishra

Maihar accident-1

Maihar accident-1

सतना। मैहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 10 वर्ष के बेटे व 5 साल की बेटी को कमरे में बंद कर आग लगा ली। आग लगते ही बच्चों ने चीख-पुकार मचा दी और तीनों की कुछ ही मिनटों में मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक पहाड़ी निवासी विंध्येश्वरी गौतम पत्नी कमलाकांत ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे अपने 10 वर्ष के पुत्र विवेक व 5 साल की पुत्री श्रृष्टि को कमरे में बंदकर आग लगा ली। आग लगते ही बच्चें व महिला चीख पुकार करने लगे। 


चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों आग की लपटों में घिरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व दमकल को दी। ग्रामीण आग पर काबू पा सकते इससे पहले ही महिला और बच्चों की जान चली गई। महिला ने बाकायदा आत्महत्या के लिए कमरे के अंदर चिता सजाई हुई थी।

Maihar accident


30 मिनट बाद पहुंचा दमकल वाहन
घटना की जानकारी लगते ही मैहर नगर पालिका का दमकल वाहन 30 मिनट पर मौके पर पहुंच गया। जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझती। तीनों की अग्निसमाधि बन चुकी थी। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो सब भव चक्क रह गए।

पति गया था साली को छोडऩे
बताया गया है कि पुत्र विवेक का 13 जनवरी को जन्मदिन था। जिसके लिए उसकी मौसी रामनगर थाना क्षेत्र के हर्रई गांव से आई हुई थी। जिसे मंगलवार की सुबह उसका पिता छोडऩे गया हुआ था। इधर, पत्नी ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली

mother was bathing fire

सास-ससुर रहते है अलग
बताया गया कि महिला अपने बच्चों व पति के साथ अलग रहती थी। उसके सास-ससुर व अन्य परिवार के लोग पास के ही घर में रहते है। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने घरों पर थे।

कमरे में रखे थे दो सिलेण्डर
महिला ने आग कैसे लगाई है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घर में दो सिलेंडर भी रखे थे। हालांकि घटना की जांच के लिए जिला मुख्यालय से फोरसिंग एक्सपर्ट डॉ. जेएस यादव अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो