scriptगंगापुरसिटी में भाजपा की संगीता निर्वाचित | Sangeeta elected BJP in Gangapursiti | Patrika News

गंगापुरसिटी में भाजपा की संगीता निर्वाचित

locationसवाई माधोपुरPublished: Aug 22, 2015 02:24:00 am

नगरपरिषद
सभापति पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा की संगीता शर्मा

Swaimadhopur photo

Swaimadhopur photo

गंगापुरसिटी । नगरपरिषद सभापति पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा की संगीता शर्मा जीती हंै। उन्होंने कांगे्रस से सभापति पद की दावेदार गीतादेवी नरूका को एक मत से हराया। संगीता शर्मा को 23 मत मिले, जबकि गीतादेवी नरूका को 22 मत प्राप्त हुए। 45 सदस्यीय नगरपरिषद में कांगे्रस और भाजपा दोनों को ही बहुमत हासिल नहीं हो सका था। भाजपा और कांगे्रस को 18-18 और निर्दलीयों को 9 वार्ड में जीत मिली थी। दोनों प्रमुख दल परिषद में अपना बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर थे।

बहुमत पाने में पिछड़ने के बावजूद भाजपा ने राजनीतिक जोड़-तोड़ से सभापति पद अपनी झोली में डाल लिया, जबकि कांगे्रस के प्रयास विफल रहे। नवनिर्वाचित सभापति संगीता निवर्तमान सभापति हरिप्रसाद बोहरा की पुत्र वधु है, जबकि गीतादेवी पूर्व पालिकाध्यक्ष हैं। सभापति के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे नवगठित बोर्ड की बैठक की गई। सबसे पहले वार्ड 25 की पार्षद गीतादेवी ने कांगे्रस व निर्दलीय के रूप में दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

इसके बाद वार्ड 33 की पार्षद संगीता शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। जांच के बाद गीतादेवी कांगे्रस और संगीता शर्मा भाजपा के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। सभी पार्षदों की ओर से मतदान करने के बाद मतगणना कर निर्वाचन अधिकारी मुनिदेवसिंह ने संगीता शर्मा को एक मत से निर्वाचित घोषित किया। साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो