scriptमहज 7 मिनट में 30 मिलियन डॉलर जीतेगा यह मून रोवर | audi lunar quattro earth 3d printed moon robot ready to win 30M dollar | Patrika News
Uncategorized

महज 7 मिनट में 30 मिलियन डॉलर जीतेगा यह मून रोवर

शर्त यह है कि इस रोवर को चंद्रमा पर पहुंच कर वहां के वीडियो और फोटो भेजने होंगे

Jan 19, 2016 / 03:59 pm

Anil Kumar

audi lunar robot

audi lunar robot

नई दिल्ली। जर्मन ऑटो निर्माता ऑडी ने डैट्रायट ऑटो शो में लूनर क्वाट्रो को पेश किया है। यह एल्यूमीनियम से बना मून रोवर (चंद्रमा पर चलने वाला यंत्र) है जिस पर ऑडी कंपनी का लोगो लगा है। ऑटो लूनर क्वाट्रो में कई सारे कैमरे और एक बड़ा-सा सोलर पैनल लगा है जिसकी मदद से यह चलता है। 

ऑडी का लूनर क्वाट्रो गूगल लूनर एक्सप्राइज चैलेंज का हिस्सा है। इस लूनर के लिए 30 मिलियन का फंड इकट्ठा किया गया है। इसमें खास बात ये है कि फंड बिना किसी सरकारी एजेंसी की मदद के इकट्ठा किया गया है। इस बड़ी प्राइस मनी को जीतने के लिए ऑडी टीम को लूनर क्वाट्रो को चांद पर लैंड करवाने के बाद 500 मीटर की दूरी तय करवानी पड़ेगी। इतना ही नहीं बल्कि इस लूनर को हाई-डैफीनेशन वीडियो और फोटोज पृथ्वी पर भेजनी होंगे। रोवर को अपना यह मिशन 2017 के आखिर तक पूरा करना होगा।

ऑडी पार्ट टाइम वैज्ञानिकों की टीम के साथ मिलकर काम कर रही है और उसे यह साबित करना होगा कि इस मिशन में इस्तेमाल हुई 90 प्रतिशत राशि प्राइवेट फंड से इकट्ठी की गई है। ऑडी के मुताबिक यह रोवर 3.6 किलोमीटर प्रति घंटा यानी 2.2 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस लूनर को 30 मिलियन डॉलर जीतने के लिए महज 7 मिनट का समय लगेगा। इसे टेस्ट करने के लिए वैज्ञानिक ऑस्ट्रिया के ऐल्प्स और स्पेन स्थित कैनरी द्वीप के तैनेराईफ जगह का चयन किया है।

Home / Uncategorized / महज 7 मिनट में 30 मिलियन डॉलर जीतेगा यह मून रोवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो