scriptचीन में खोजी गई ततैया की नई प्रजाति | China identified Four New Wasp Species | Patrika News

चीन में खोजी गई ततैया की नई प्रजाति

Published: Sep 09, 2016 04:14:00 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

चीन में पायी गई है परजीवी ततैया की चार नई प्रजातियां 

china wasp

wasp

चीन में परजीवी ततैया की चार नई प्रजातियां खोजने का दावा किया गया है। एक स्टडी के मुताबिक नई प्रजातियां उत्तर पश्चिम चीन में खोजी गई हैं। नई प्रजाति का संबंध जीनस गैस्ट्रप्सन समूह से बताया जा रहा है। 

साटन की तरह चमकता है सिर

इनका शरीर पतला है। पिछले पैर क्लॅब आकार के हैं। इसकी गर्दन लंबी और पेट का हिस्सा उठा हुआ है। रिसर्चरों के अनुसार उसका सिर साटन की तरह चमकता है। उसकी आंखों का विस्तार करीब मुह तक है। खोजी गई प्रजातियों का का शरीर काले चमड़े से ढ़का हुआ दिखता है। कीड़ों का आकार आठ मिलीमीटर से 13 मिलीमीटर के करीब है। माादा आमतौर पर नर से बड़ी होती है। इन प्रजातियों के लार्वा भी परजीवी होते हैं, वे अपने होस्ट को मारकर अपना भोजन हासिल करते हैं। 

मधुमक्खियों के छत्ते में देती है अंडे

मादा जब-तब मधुमक्खियों के छत्ते में अपने अंड़े घुसाने के मौके खोजती है। दरअसल मादा, अंडे मधुमक्खियों के छत्ते में देती है। अंडे से निकलने वाले लार्वा मधुमक्खियों के अंडे और लार्वा खाकर पेट भरता है। इस तरह लार्वा युवा बनकर बसंत ऋतु में छत्ते से बाहर निकलता है। इस नई प्रजाति के खोजे जाने के बाद चीन में गैस्ट्रप्सन प्रजाति की ततैयों की सं या कुल 28 हो गई है। 

शानक्सी और निंगअक्सिया प्रांत में मिल ततैया

खोजकर्ता जियांग ली टैन नार्थ वेस्ट चीन में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ साइंसेज में एंटोमोलाजिस्ट हैं। उनकी टीम ने इसे चीन की शानक्सी और निंगअक्सिया प्रांत के पहाड़ों से इसे खोजा है। टैन शानक्सी प्रांत में स्थित क्विनलिंग पर्वतमालाओं के पास रहते हैं। वे गर्मी और बसंत के मौसम में प्रत्येक सप्ताह खोज का कार्य करते थे। 

जियांग ली टैन कहते हैं, वयस्क ततैया स्थानीय स्तर पर उपब्धता के मुताबिक फूलों के पराग से भी अपना पेट भरता है। यही चीज इसेे दुनिया में पाये जाने वाली अन्य ततैया प्रजातियों से इसे अलग बनाती है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो