script प्लास्टिक-बर्तन बैन करने वाला ‘फ्रांस’ बना पहला देश | France is first country to ban all plastic utensils | Patrika News

 प्लास्टिक-बर्तन बैन करने वाला ‘फ्रांस’ बना पहला देश

Published: Sep 20, 2016 12:22:00 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

एक कानून पास कर फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां साल 2020 तक  प्लास्टिक के बर्तन पूरी तरह बैन होंगे।

plastic ban France

plastic ban

फ्रांस दुनिया का वह पहला देश बन गया है जिसने वर्ष 2020 तक प्लास्टिक के प्लेट्स, कप और बर्तन पूरी तरह बैन करने का फैसला लिया है। 

2020 तक पूरी तरह प्लास्टिक बैन

हाल ही में फ्रांस में इससे जुड़ा कानून पास किया गया है। 2020 तक वहां प्लास्टिक के बर्तनों के विकल्प के तौर पर ऐसा बायोलॉजिकल मैटेरियल बनाना होगा जिसे बाद में खाद के रूप में उपयोग किया जा सके। 

Image result for plastic ban france


दुनिया के बनना चाहता है मिसाल

फ्रांस के इस नए ‘एनर्जी ट्रांसिट फॉर ग्रीन ग्रॉथ एक्ट’ कानून के अनुसार अगले साल जुलाई तक यहां प्लास्टिक के शॉपिंग बैग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। इस कानून से फ्रांस दुनिया भर के लिए पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों को अपनाने वाला अगुवा बनना चाहता है। इससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में भी भारी कमी आएगी।

फ्रांस में करोड़ों प्लास्टिक बैग होते हैं इस्तेमाल

 वर्ष 2015 में अकेले फ्रांस में 4.73 बिलियन प्लास्टिक के कटोरे फेंके गए, जबकि देशभर के सुपरमार्केट्स में प्रतिवर्ष लगभग 17 बिलियन प्लास्टिक बैगों का इस्तेमाल होगा है। इस नए कानून के अनुसार 1 जनवरी, 2017 से सब्जियों और फलों के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बैन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो