scriptग्रीन लैंड शार्क जीता है 400 साल  | greenland shark can live 400 years | Patrika News

ग्रीन लैंड शार्क जीता है 400 साल 

Published: Aug 12, 2016 07:07:00 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

हाल में हुई एक स्टडी में ग्रीन लैंड शार्क को धरती का सबसे लंबा जीवित रहने वाला कशेरुकीय जीव बताया गया है। इसकी औसतन उम्र 400 साल होती है। 

greenland

greenland shark

लंदन। ग्रीनलैंड शार्क धरती का सबसे अधिक समय तक जिंदा रहने वाला कशेरूकीय जीव है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका औसत जीवन काल 400 साल के लगभग होता है। रिसर्चरों ने इसके लिए रेडियोकार्बन डेटिंग का प्रयोग किया। 

उन्होंने पाया कि मादा ग्रीनलैंड शार्क की औसत उम्र 400 साल होती है। इसके अलावा टीम ने पाया कि शार्क एक साल में मात्र एक सेंटीमीटर बढ़ती है और उसमें यौर परिपक्वता 150 साल के बाद आती है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ कोपनहेगन के मरीन बायोलाजिस्ट जुलियस निल्सन कहते हैं, रिसर्च शुरू करते वक्त यह मालूम था कि हम सब एक असमान्य जीव के साथ काम कर रहे हैं पर ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। 

बेहद धीमा तैरता है यह जीव 
ग्रीनलैंड शार्क बेहद भारी-भरकम जीव है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर के ठंडे और गहरे जल में बेहद धीमी गति से तैरते हुए देखा जा सकता है। कुछ मछली विज्ञानी इस मछली की उम्र का अनुमान उसके कान की अस्थियों का परीक्षण करके भी लगाते हैं। 

28 शार्कों का परीक्षण
ओटोलिथ्स के नाम से जानी जाने वाली इस अस्थि को काटने पर इसमें पेड़ के तने जैसे छल्ले दिखाई पड़ते हैं। उसे गिना जाता है। टीम ने रिसर्च के लिए 28 शार्कों का परीक्षण किया। जिनमें से अधिकतर पकड़ते वक्त मर गई थीं। 

परीक्षण के बाद पता चला कि सबसे बड़ी शार्क की लंबाई 5 मीटर थी। यह अब तक की सबसे प्राचीन शार्क थी। रेडियोकार्बन के सटीक समय न बताने की वजह से माना जा रहा है कि उसकी उम्र 272 साल के आस पास रही होगी। 

150 साल में आती है यौन परिपक्वता 
टीम के अनुसार, शार्क की लंबाई जब 4 मीटर और 150 साल उम्र हो जाती है तब इसमें यौन परिपक्वता आती है। यह रिसर्च हाल ही में जर्नल साइंस में प्रकाशित हुई है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो