script

37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

Published: Dec 20, 2016 10:48:00 am

गति नियमों के आविष्कारक आइजैक न्यूटन की प्रिंसिपिया मैथेमेटिका सबसे ज्यादा महंगी किताब बन गई है। 

newtons  book auctioned in 3.7million

newtons book auctioned in 3.7million

न्यूयॉर्क. गति के तीन नियमों के सिद्धांतकार समेत विज्ञान की दुनिया में मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली सर आइजैक न्यूटन की एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया। यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी वैज्ञानिक किताब बन गई है।



330 वर्ष पूर्व की है प्रिंसिपिया मैथेमेटिका 
प्रिंसिपिया मैथेमेटिका नाम की यह किताब वर्ष 1687 में लिखी गई थी। मशहूर भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था, जिसे भरने का मौका शायद ही किसी व्यक्ति को मिला हो। इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामीघर क्रिस्टीज ने उम्मीद की थी कि बकरी की खाल के कवर वाली इस किताब के 10 से 15 लाख डॉलर मिल जाएंगे। बोली लगाने वाले एक अनाम व्यक्ति ने इसे लगभग 3,719,500 डॉलर में खरीद लिया।



गति के नियम का तोड़ नहीं 
प्रिंसिपिया मैथेमेटिका में न्यूटन के गति के तीन नियमों की व्याख्या की गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं। भौतिकी के छात्र आज भी इन नियमों का इस्तेमाल करते हैं। क्रिस्टीज के अनुसार, लाल रंग की इस किताब की लंबाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच है। इसमें 252 पृष्ठ हैं। इनमें कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी हैं। किताब में एक मुड़ सकने वाली प्लेट भी है। न्यूटन के सिद्धांतों की एक ही अन्य मौलिक प्रति पिछले 47 साल में बेची गई है । उस प्रति को किंग जेम्स द्वितीय (1633-1701) को उपहार स्वरूप दिया गया था। उसे दिसंबर 2013 में क्रिस्टीज न्यूयार्क में 25 लाख डॉलर में खरीदा गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो