scriptअब हवा की तरह हलका होगा असली सोना! | Now pure gold gets lighter, can swim on water like wood | Patrika News

अब हवा की तरह हलका होगा असली सोना!

Published: Nov 27, 2015 10:45:00 am

स्विस फेडरल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने 20 कैरेट सोने के एक
नए रूप का विकास किया है, जो इतना हलका है कि यह दूध के फेन पर भी तैर सकता
है

gold monetisation scheme-2

gold monetisation scheme-2

स्विस फेडरल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने 20 कैरेट सोने के एक नए रूप का विकास किया है, जो इतना हलका है कि यह दूध के फेन पर भी तैर सकता है। यह सोने के तीन आयामी (थ्री डायमेंशनल) जाल का एक स्वरूप है, जिसमें ज्यादातर छिद्र हैं। यह वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित अब तक का सबसे हलका सोना है।

प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर राफेल मेजेंगा का कहना है, ‘यह तथाकथित एरोजेल (दुनिया की सबसे हलकी ठोस धातुएं) पारंपरिक सोने की धातुओं की तुलना में हजार गुना हलका है। यह वजन में पानी की तुलना में हलका और हवा के जैसा हलका है।’

इस नए सोने का पारंपरिक सोने के साथ नग्न आंखों द्वारा अंतर करना मुश्किल है। हालांकि इसमें धातु की ही तरह चमक मौजूद है, लेकिन अपने पारंपरिक रूप के विपरीत यह बेहद नर्म और लचीला है। इसके 98 प्रतिशत हिस्से में केवल हवा और शेष दो प्रतिशत भाग ठोस पदार्थ से निर्मित है।

इसके ठोस पदार्थ का चौथा-पांचवां भाग सोने का है और पांचवां भाग दूध के प्रोटीन से बना है, जिस वजह से यह करीब 20 कैरेट सोने के समान है। मजेंगा ने बताया कि इस समय जिन वस्तुओं में सोने का प्रयोग हो रहा है, लगभग उन सभी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अध्ययन ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो