script

अब ले सकेंगे 3D सेल्फी, बनाएगी आपका मिनिएचर

Published: Apr 29, 2015 11:24:00 am

3D सेल्फी वास्तविक न होकर आपका आभासी प्रतिबिम्ब होगा जिसमें आप अपने कल्पना को साकार कर सकेंगे

How to take 3D Selfie

How to take 3D Selfie

थ्री-डी प्रिंट के बाद अब 3D सेल्फी भी आने वाली है। रिसर्चर्स ने ऎसी तकनीक ईजाद की है, जिसके जरिए 3डी सेल्फी ली जा सकेगी। यह बिल्कुल आप जैसा ही दिखेगा लेकिन यह वास्तविक न होकर आपका आभासी प्रतिबिम्ब होगा जिसमें आप अपने कल्पना को साकार कर सकेंगे।

कैसे होता है थ्री-डी प्रिंट?

इसके लिए व्यक्ति को एक कैमरे के द्वारा बेहद बारीकी से स्कैन किया जाता है। कम्प्यूटर आपके हर अंग की यहां तक कि पहने हुए कपड़ों तक की बारीकी से जांच करता है और फिर उसे सांचे में ढालने का कार्य शुरू होता है। वास्तव में यह एक सेल्फी न होकर मिनिएचर होता है। इसे आप एक छोटे खिलौने की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3D Selfie



बहुत महंगी है 3डी सेल्फी तकनीक

3डी सेल्फी लेने वाली मशीन का नाम टि्वन्सटेंट रखा गया है। इसकी कीमत 60,000 अमरीकी डॉलर यानी लगभग 38 लाख रूपए है। इसे अमरीका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान की कई कंपनियों ने खरीदा है। हालांकि अभी इस तकनीक का बाजार नया है। आने वाले समय में लोग इसकी पहुंच में होंगे।

अभी है कई कमियां

इस तकनीक में अभी परफेक्शन नहीं आ पाया है। इसमें अभी भी कई चीजें ऎसी हैं जो वास्तव में नहीं होनी चाहिए जैसे कि आपकी स्कीन का कलर पूरी तरह से मैच नहीं क रता है। इसी तरह यह चेहरे के हाव-भाव को भी पूरी तरह से नहीं पकड़ पाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो