script

मल्टीटास्किंग के मामले में पुरुषों से बेहतर होती हैं महिलाएं

Published: Nov 19, 2016 09:11:00 am

Submitted by:

ललित fulara

इस बात का पता चल गया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में मल्टीटास्किंग में माहिर क्यों होती हैं?

women better at multitasking than men

women better at multitasking than men

मॉस्को। महिलाएं हर काम का सहजता व आसानी से कर लेती हैं जबकि पुरुष उसे करने में कठिनाई महसूस करते हैं। ऐसा क्यों होता है इस बात का खुलासा एक नए शोध में किया गया है। इस शोध में पता चला है कि मल्टीटास्किंग के वक्त पुरुष दिमाग के अतिरिक्त क्षेत्रों को गतिमान करने के लिए महिलाओं की तुलना में ज्यादा ऊर्जा का खपत करते हैं। जबकि महिलाएं फटाफट दिमाग के उन क्षेत्रों को गतिमान कर लेती हैं और ऊर्जा भी कम लगती है।

एक काम से दूसरे काम की तरफ शिफ्ट होने के दौरान पुरुषों को महिलाओं की तुलना में ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। वहीं महिलाओं फौरन ध्यान आकर्षित कर उस काम को करने में जुट जाती हैं। इस शोध का कहना है कि महिलाओं के कुछ मस्तिष्क क्षेत्र पुरुषों की तुलना में ज्यादा मजबूती से एक्टिवेट होते हैं। इसके अलावा इस शोध में महिलाओं व पुरुषों के दिमाग के अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान भी की गई है, जो एक से होने के बाद भी अलग-अलग तेजी से काम करते हैं। यह भिन्नता महिलाओं व पुरुषों के बीच 20 से 45 की उम्र के बीच होती है। यह शोध ह्युमन साइकोलॉजी जनरल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध में बताया गया है कि पुरुषों में 55 व महिलाओं में 45 साल की उम्र में दिमाग के अतिरिक्त क्षेत्रों की एक्टिवेशन बढ़ती है।

ट्रेंडिंग वीडियो