scriptजब तक शराब बंदी नहीं… तब तक भूख हड़ताल | Alcohal Ban in MP, Aoopama on Hunger Strike to Protest Against Alcohal in MP | Patrika News

जब तक शराब बंदी नहीं… तब तक भूख हड़ताल

locationसीहोरPublished: Jul 25, 2017 02:07:00 pm

Submitted by:

sanjana kumar

शराब बंदी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी अनुपमा का बिगड़ रहा स्वास्थ्य, शराब बंदी को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा महिलाओं का आंदोलन…

alcohol ban in mp, anupama on hunger strike

alcohol ban in mp, anupama on hunger strike


भोपाल /सीहोर। जब तक शराब बंदी नहीं.. तब तक भूख हड़ताल… तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी अनुपमा तिवारी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उनकी भूख हड़ताल मंगलवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। मप्र शिवसेना गौजन कल्याण संघ की महिला प्रदेश प्रमुख अनुपमा तिवारी शराब बंदी की मांग को लेकर कोतवाली चौराहे पर चल रहे आंदोलन कर कर रही हैं। वह महिला ब्रिगेड के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। 

बर्बाद हो चुके हैं कई घर

उन्होंने कहा कि शहर में शराब की लत के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं। प्रदेश में हजारों लोग शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शिकार हो चुके हैं। सीहोर में अनेक जगह सघन बस्तियों में खुलेआम कलारी व दुकानें संचालित करने दी जा रही है। 

शिवराज शीघ्र लें निर्णय

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेकर पूरे प्रदेश में शराबबंदी करना चाहिए। ताकि जिले में व प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू कर लाखों महिलाओं व बच्चों को इसका शिकार होने से बचाया जाए। अनुपमा ने कहा अन्यथा मजबूर होकर नगर के प्रत्येक मोहल्लों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मंगलवार की शाम शराब नीति का पुतला दहन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो