script

दिल्ली: कैश वैन से 22.5 करोड़ चुराने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, रकम भी बरामद

Published: Nov 27, 2015 10:14:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को दिनदहाड़े एटीएम कैश वैन से ड्राइवर ने ही साढ़े 22 करोड़ रुपए लूट लिए। इसे उत्तर भारत की अब तक की सबसे बड़ी कैश लूट माना जा रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने बैंक में जमा कराने के लिए करीब साढ़े 22 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम ले जाने वाले वाहन को लेकर भागे चालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय राजधानी में इतनी बड़ी रकम लेकर भागने की यह सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। 

आरोपी वाहन चालक की पहचान प्रदीप शुक्ला के रूप में की गई है ,जिसे ओखला औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली में उस समय हुई ,जब 22.5 करोड़ रुपए की रकम इलाके में स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने ले जाई जा रही थी। 

गोङ्क्षवदपुरी मेट्रो स्टेशन के समीप वाहन सवार सुरक्षाकर्मी ने चालक प्रदीप से कहा कि उसेे शौचालय जाना है इसीलिए वह वाहन को रोक दे। प्रदीन ने तब कहा कि वह तब तक यूटर्न लेकर आता है, जिससे ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी शौचालय से बाहर आया तो देखा कि वाहन चालक नहीं लौटा है। क

रीब 10.15 मिनट प्रतीक्षा करने के बाद उसे चालक के भाग जाने की आशंका हुई। उसने तत्काल बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी , जहां से पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया। 

बाद में पुलिस ने वाहन को ओखला औद्योगिक क्षेत्र से बरामद कर लिया लेकिन वाहन में रकम से भरा थैले गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा गिरफ्तार वाहन चालक से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 2014 में मूलचंद फ्लाईओवर के समीप बीआारटी कॉरिडोर में कुछ बदमाशों ने एक व्यवसायी से बंदूक की नोक पर सात करोड़ 69 लाख रुपए लूट लिए थे। 

ट्रेंडिंग वीडियो