scriptफिर से शुरू हुई मक्का खरीदी | Corn purchased | Patrika News
सिवनी

फिर से शुरू हुई मक्का खरीदी

सिवनी. गुरुवार से कृषि उपज मण्डी सिवनी
में किसानों की उपज खरीदने का काम व्यापारियों द्वारा किया जाने लगा है।
मण्डी में आया मक्का व्यापारियों ने 1250 से 1340 रुपए प्रति क्विंटल की दर
से खरीदा। 

सिवनीDec 08, 2016 / 11:28 pm

Prashant Sahare

seoni

seoni

सिवनी. गुरुवार से कृषि उपज मण्डी सिवनी में किसानों की उपज खरीदने का काम व्यापारियों द्वारा किया जाने लगा है। मण्डी में आया मक्का व्यापारियों ने 1250 से 1340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा।
पिछले तीन दिनों से मण्डी के व्यापारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मण्डी में खरीदी करने से मना कर चुके थे। अचानक व्यापारियों की हड़ताल से किसान परेशान हो रहे थे।
किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए मण्डी लाया हुआ था लेकिन खरीदी न होने के कारण इस कड़कड़ाती ठंड में किसान अपने माल के पास बैठे रहे। किसानों की परेशानी का समाचार प्रकाशन के बाद मण्डी समिति सक्रिय हुई और व्यापारियों से चर्चा की। मण्डी समिति ने जैसे-तैसे व्यापारियों को मनाया और मण्डी में माल खरीदने के लिए तैयार किया। गुरुवार को शहर के व्यापारी मण्डी पहुंचे और मक्का की खरीदी की। जानकारी के अनुसार आज व्यापारियों ने मण्डी से लगभग 27 सौ क्विंटल मक्का की खरीदी की है। यह मक्का 1250 से 1350 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा गया।

Home / Seoni / फिर से शुरू हुई मक्का खरीदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो