घर में बोरे के नीचे मिला बुजुर्ग महिला का शव
सिवनीPublished: Jul 24, 2017 09:59:00 pm
मृतका का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।
सिवनी. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी के मरारी टोला में सोमवार दोपहर लगभग 11 बजे बुजुर्ग महिला का शव घर में बोरी के नीचे मिली। इसकी सूचना ग्रामवासियों ने पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम बम्हनी में मृतक शहरी बाई को लोगों ने सुबह 8 बजे देखा था। उसके बाद वह लोगों को नहीं दिखी। प्रतिदिन की तरह जब वह दोपहर के समय गांव में नजर नहीं आई तो लोगों ने कहा कि आज शहरी बाई नहीं आई उनका पता करो। तब किसी एक ने घर में जाकर देखा तो वह अपने घर में धान की बोरी के नीचे दबी पड़ी मिली, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने में दी। थाना प्रभारी अपने सहयोगी दल के साथ मौैके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतका का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।