scriptशिकारी यहां बंदूक से काले हिरण का कर रहे शिकार | Hunter hunts a black deer from a gun here | Patrika News
सिवनी

शिकारी यहां बंदूक से काले हिरण का कर रहे शिकार

सूचना देने का बाद कई घण्टों बाद पहुंचा वन अमला, शिकार किए जाने की सम्भावना

सिवनीJul 20, 2017 / 11:05 pm

santosh dubey

seoni

seoni

सिवनी. सिवनी वन परिक्षेत्र के बंडोल वन मंडल के ग्राम मारबोडी में एक किसान के खेत में मृत हिरण मिला। गुरुवार को सुबह जब लोगों ने मृत हिरण को देखा तो तत्काल इसकी सूचना वन अमले को दी जहां तीन घण्टे बाद भी वनअमला नहीं पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मारबोडी निवासी स्वदेश राजपूत के खेत में मृत काला हिरण का शव मिला। ग्रामवासियों ने शिकारियों की गोली से हिरण की मौत होने की सम्भावनाएं व्यक्त की है। सुबह लगभग 8.30 बजे जब किसान अपने खेत में कृषि कार्य के लिए पहुंचा तो मृत अवस्था में हिरण को देख इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों, कोटवार व वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारी को दी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुबह लगभग 8.30 बजे वन विभाग को सूचना देने बाद वन अमला दोपहर 2.30 बजे मौके स्थल पर पहुंचा।
ग्रामीणों ने बताया कि बाहर के शिकारी यहां काले हिरणों का शिकार कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। क्षेत्र में काले हिरणों के शिकार के चलते किसान, ग्रामीण खासे परेशान हैं। वहीं किसानों ने बताया कि शिकार के चलते खेतों में शिकारियों की दौड़ भाग से खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। वहीं हिरणों की बढ़ती संख्या से भी फसलों का नुकसान होता है।
इनका कहना है
खेत में काला हिरण मृत अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
लकेश, वनरक्षक, बण्डोल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो