scriptटेम्पो पलटा, वृद्ध की मौत | Old man dies in road accident | Patrika News
जयपुर

टेम्पो पलटा, वृद्ध की मौत

ब्यावर रोड पर शनिवार शाम टेम्पो पलटने से उसमें सवार यात्री की घायल हो
गए। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान घायलों में शामिल वृद्ध ने
दम तोड़ दिया।

जयपुरDec 13, 2015 / 12:39 am

Ambuj Shukla

ब्यावर रोड पर शनिवार शाम टेम्पो पलटने से उसमें सवार यात्री की घायल हो गए। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान घायलों में शामिल वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

रामगंज थाना पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को सराधना निवासी राजू के टेम्पो में सवार होकर यात्री गांव लौट रहे थे।

ब्यावर रोड पर राजू की होटल के पास टेम्पो तेजगति में असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में सूरजकरण, हेमराज, गणपति सहित अन्य जख्मी हो गए। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उपचार के दौरान सूरजकरण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे पप्पू की शिकायत पर टेम्पो चालक राजू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मालमा दर्ज कर लिया। पुलिस रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो