शाहजहांरपुर। सपा नेता नरेश अग्रवाल द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर दिये गये विवादित बयान पर लोगों में आक्रोश है। यूपी के शाहजहांपुर में युवा हिन्दू वाहिनी ने सपा नेता नरेश अग्रवाल की अर्थी निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया। सपा नेता के बयान से नाराज लोगों ने मांग की है कि सपा नेता को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए।
देवी देवताओं पर दिया विवादित बयान दरअसल सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कल सदन में देवी देवताओं पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद अब नरेश अग्रवाल के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता नरेश अग्रवाल की अर्थी निकालकर उसे पूरे शहर में घुमाया। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और नरेश अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नरेश अग्रवाल की अर्थी को खिरनी बाग चौराहे पर आग के हवाले कर दिया गया। युवा हिन्दू वाहिनी ने चेतावनी दी है कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही उन्होंने मांग की है कि नरेश अग्रवाल को तत्काल राज्यसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए और वो पूरे देश से माफी मांगे वरना हिन्दू संगठन सड़कों पर उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होगा।
अखिलेश करें कार्रवाई हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता संदीप का कहना है कि अखिलेश यादव को ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए। नरेश अग्रवाल भी हिंदू हैं, फिर भी ऐसे विवादित बयान भगवान पर कैसे दे सकते हैं। हिंदू लोग देवी देवताओं पर दिए विवादित बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीते चुनाव में जनता ने अखिलेश को सत्ता से बाहर किया और आगे वाले चुनाव में प्रदेश से ही बाहर कर देेंगे। देखें वीडियो